चंद्रपुर महानगर पालिका (फोटो नवभारत) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर मनपा में 17 प्रभागों में चुने जाएंगे 66 पार्षद, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आपत्ति

Chandrapur News: चंद्रपुर मनपा ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से 15 सितंबर तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। इसके बाद अंतिम रचना को मंजूरी दी जाएगी।

आकाश मसने

Chandrapur Municipal Corporation Election: आगामी महानगर पालिका चुनाव के मद्देनजर चंद्रपुर मनपा ने शहर की नई प्रभाग रचना तैयार की है। जिसके अनुसार शहर में कुल 17 प्रभागों से 66 पार्षद चुने जाएंगे। नई प्रारूप रचना के अनुसार शहर में कुल 15 प्रभाग ऐसे होंगे जिनमें से क्रमशः 4 तो कुल 2 प्रभाग ऐसे होंगे जिनमें से क्रमशः 3 पार्षद चुने जाएंगे।

स्थानीय मनपा ने प्रभाग रचना के इस प्रारूप की औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए इस पर 15 सितंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की है। मनपा ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर यह प्रारूप तैयार किया है।

उल्लेखनीय है कि, स्थानीय मनपा के इसके पहले वर्ष 2017 में चुनाव हुए थे। अतः इस मनपा के अब 8 वर्ष के अंतराल के बाद चुनाव होने जा रहे है। चुनाव की तारीखों के एलान पर ही अब सबकी निगाहें लगी है। चंद्रपुर मनपा के वर्ष 2017 में हुए चुनाव में भी प्रभाग रचना का यही प्रारूप अमल में लाया गया था, उसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस प्रारूप को 15 सितंबर के बाद अंतिम मान्यता दी जाने की उम्मीद है। मनपा द्वारा बनाये गए प्रभाग रचना के इस प्रारूप के अनुसार शहर में जो प्रभाग बने है उनमें तुकुम, शास्त्री नगर, एमईएल, बंगाली कैम्प, विवेक नगर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, जटपुरा, वडगांव, नगिनाबाग, एकोरी मंदिर, भानापेठ, महाकाली मंदिर, बाबुपेठ, पठानपुरा, विट्ठल मंदिर, हिंदुस्तान लालपेठ कॉलरी और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर वार्ड का समावेश है।

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

बता दें कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर प्रभाग रचना और पार्षदों के संख्या का ऐलान किया जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन लगातार जुटा हुआ है। इस साल के अंत तक होने वाले निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

गोंदिया में 44 सदस्यों का होगा चुनाव

विदर्भ के गोंदिया नगर परिषद में 25 अगस्त को प्रभाग रचना की घोषणा की थी। इसके अनुसार, गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र के 22 प्रभागों से 44 सदस्यों को चुनकर लाना है। शहर के 1,32,813 जनसंख्या में से अनुसूचित जाति के 26,004 तथा अनुसूचित जनजाति की 4,346 जनसंख्या होने की जानकारी सामने आई है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन