मनपा विस्तार का वर्षों से इंतजार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

निकाय चुनाव नजदिक लेकिन वर्षों से नहीं हुआ मनपा का विस्तार, विधायकों की सहमति और इच्छाशक्ति की कमी

Chandrapur Municipal Corporation expansion: चंद्रपुर मनपा के विस्तार की मांग वर्षों से लंबित है। दुर्गापुर व उर्जानगर के शामिल होने से शहर का विकास और प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद है।

आंचल लोखंडे

Durgapur Gram Panchayat: मनपा और जिला परिषद चुनाव बेहद निकट हैं। ग्राम पंचायत उर्जानगर और दुर्गापुर सहित कई ग्राम पंचायतों को मिलाकर मनपा चंद्रपुर का विस्तार पिछले 10 वर्षों से लंबित है। मनपा चंद्रपुर के प्रस्तावित विस्तार में दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। दुर्गापुर और उर्जानगर, मूल-बल्लारपुर विधानसभा के विधायक सुधीर मुनगंटीवार के क्षेत्र में आते हैं, जबकि दाताला, पडोली, कोसरा सहित कुछ अन्य ग्राम पंचायतें चंद्रपुर विधायक किशोर जोरगेवार के क्षेत्र में आती हैं।

ऐसी स्थिति में दोनों भाजपा विधायकों की सहमति और इच्छाशक्ति से ही विस्तार संभव हो सकता है। राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं, जो चंद्रपुर से भली-भांति परिचित हैं। विधायक जोरगेवार का इन दिनों मुख्यमंत्री फडणवीस से अच्छा संबंध है। यदि विधायक जोरगेवार चंद्रपुर के विकास के लिए मनपा विस्तार की मांग करें, तो मुख्यमंत्री निश्चित रूप से सहमति देंगे।

प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

वर्तमान में जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर मनपा चंद्रपुर डी श्रेणी (D Category) में आता है। मनपा का विस्तार होने पर यह सी श्रेणी (C Category) में आ जाएगा, जिससे शहर की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विकास के लिए राज्य सरकार से अधिक निधि प्राप्त होगी, जिससे सिटी बस जैसी अनेक सुविधाएं बढ़ेंगी। इसके लिए आवाज उठाना आवश्यक है, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल या नेता इस मुद्दे को नहीं उठा रहा। शासन, प्रशासन और नेताओं सभी ने इस विषय को मानो ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

पहले होती थी मांग, अब छाई चुप्पी

अक्टूबर 2011 में नगरपालिका से चंद्रपुर महानगर पालिका का गठन हुआ था। जनसंख्या और क्षेत्र को देखते हुए इसे डी श्रेणी की मनपा में रखा गया। तब से ही मनपा विस्तार की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। इस बीच अप्रैल 2012 और 2017 में दो बार चुनाव हो चुके हैं। आरक्षण से संबंधित न्यायालयीन प्रक्रियाओं के चलते 2022 से चुनाव नहीं हो पाए। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि जब तक आरक्षण का मामला हल नहीं होता, तब तक पुराने आरक्षण पर ही निर्धारित समय सीमा में चुनाव कराए जाएं।

प्रतिष्ठा में होगी बढ़ोतरी

दुर्गापुर और उर्जानगर ग्राम पंचायतों के निवासियों के लिए मनपा विस्तार में शामिल होना प्रतिष्ठा का विषय होगा। इससे क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सुविधाओं का विकास होगा। नागरिकों को सिटी बसों की सुविधा मिलेगी, अतिक्रमण में कमी आएगी, और स्वयं के इंजीनियर व सुपरवाइजर नियुक्त होने से काम अधिक योजनाबद्ध रूप से होगा।

सभी पार्टियां करें मांग

भाजपा, कांग्रेस, दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस, दोनों शिवसेना, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और एनजीओ को मनपा विस्तार के लिए एकजुट होकर मांग करनी चाहिए। चुनाव से पहले यह मांग उठाने पर राजनीतिक दलों पर दबाव बनेगा। मनपा के डी श्रेणी (D Category) बनने के बाद चंद्रपुर में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं।

अब सी श्रेणी (C Category) बनने पर दुर्गापुर, उर्जानगर, पडोली, कोसरा, दाताला, चिंचाला, खुटाला, लखमापुर सहित अनेक गांव और ग्राम पंचायतें मनपा चंद्रपुर में शामिल हो सकेंगी। इसके बाद एक बृहत विकास योजना के तहत काम होगा जिसमें नदी, नाला, तालाब, सिटी बस, पार्किंग व्यवस्था, सफाई, पौधारोपण, सड़क और नाली निर्माण जैसे कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति होगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा