चंद्रपुर सड़क हादसा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

नासिक के बाद चंद्रपुर की सड़कें ले रही लोगों की जान, महिला पुलिस कांस्टेबल हुई दुर्घटना का शिकार, मौके पर मौत

Woman Police Constable Dies: चंद्रपुर-मूल मार्ग के वलनी-बोर्डा मोड़ पर दो कारों की भीषण टक्कर में महिला पुलिस कांस्टेबल विशाखा बनसोड की मौके पर मौत हो गई। पुलिस जांच जारी है।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Mul Road Accident: चंद्रपुर-मूल मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में नागभीड़ की महिला पुलिस कांस्टेबल विशाखा बनसोड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भ्रष्टाचार के चलते यह राष्ट्रीय महामार्ग की सडक लगभग दम तोड चुकी है। उसपर यहां से आवागमन करनेवाले वाहनों की घटनास्थल परिसर में ही यातायात पुलिस व्दारा रोज जांच(?) होती है। आरटीओ का वाहन भी अक्सर यहां दस्तक देते रहता है। इन स्थितियों में हुए इस हादसे को लेकर आम लोगों में न केवल असंतोष है बल्की तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। बहरहाल इस हादसे से सर्वत्र शोक की लहर है।

हादसा 17 अगस्त की सुबह वलनी-बोर्डा मोड़ के पास हुआ। पुलिस कर्मचारी विशाखा बनसोड चंद्रपुर जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में शामिल होने के लिए कार से तलोधी से चंद्रपुर के लिए निकली थीं। जानकारी के अनुसार, वलनी-बोर्डा मोड़ के पास उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सीर व अन्य अंगों पर गंभीर चोटे होने के कारण पुलिस कर्मचारी बनसोड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ड्यूटी पर जाते समय हादसे ने छीनी जिंदगी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। कर्तव्य निभाने के लिए निकली महिला पुलिसकर्मी की अचानक मौत से चंद्रपुर पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वहीं, इस हादसे से बनसोड परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया। पूरे क्षेत्र में हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बनसोड इसके पूर्व सावली पुलिस थाने में सेवारत थी। कुछ समय पूर्व उनका तबादला तलोधी पुलिस थाने में हुआ था।

खराब सडक को लेकर मुनगंटीवार का आश्वासन

मूल मार्ग की बदहाली को लेकर आवाज उठाने के बाद क्षेत्र के भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने गडकरी को पत्र लिखा था। इस मार्ग का काम जल्द ही होने की उम्मीद थी। यह मार्ग हर बार खराब हो जाता है। अब तो हालात यह है कि यहां से दुपहिया चलना मुश्किल बताया जा रहा है।

आरटीओ व यातायात पुलिस फिसड्डी

जिस परिसर में यह हादसा हुआ उस परिसर में हमेशा आरटीओ व यातायात पुलिस का वाहन खडा नजर आता है। वहां जाकर इनके व्दारा क्या कार्रवाई की जाती है? यह तो गुलदस्ते में है परंतु आज जो यह हादसा हुआ इसके लिए जिम्मेदार कौन? पुलिस कर्मचारी की बली आखीर किसने ली? इन सवालों को लेकर लोगों में तीव्र प्रतिक्रियाएं है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026