चंद्रपुर कांग्रेस में बगावत (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस गठबंधन तार-तार? जनविकास सेना और शिवसेना UBT की 'एंट्री' से समीकरण बिगड़े

Chandrapur Mayor Election: चंद्रपुर मनपा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन में दरार! जनविकास सेना और शिवसेना (UBT) ने भी उतारे प्रत्याशी। वडेट्टीवार और धानोरकर गुट में सुलह के दावों के बीच बगावत।

प्रिया जैस

Chandrapur Municipal Corporation: चंद्रपुर स्थानीय महानगरपालिका में आगामी महापौर और उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस गठबंधन में बगावत के संकेत मिल रहे है। 10 फरवरी को होने जा रहे इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि समाप्त होने के बाद बगावत की यह स्थिति स्पष्ट हुई है।

दोनों पदों के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करने की अवधि में जहां एक ओर दोनों पदों के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने प्रत्याशी उतारे वहीं कांग्रेस के साथ चुनावपूर्व गठबंधन में शामिल जनविकास सेना ने भी उपमहापौर के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही राज्य में महाविकास आघाड़ी के घटक दल शिवसेना (यूबीटी) ने भी महापौर के लिए अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।

वडेट्टीवार बनाम धानोरकर

इस बीच मनपा में सत्तास्थापना को लॉकर कांग्रेस में विगत दिनों से चल रहा विवाद अब पूर्णतः खत्म होने का दावा कांग्रेसी विधायक विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर ने किया है। वडेट्टीवार ने स्पष्ट किया कि, पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल की मध्यस्थता के बाद जो फार्मूला अंतिमतः तय हुआ है, उसके अनुसार सांसद धानोरकर जिस नाम को तय करेगी वह नाम कांग्रेस के महापौर के लिए मान्य होगा। जबकि उपमहापौर और गटनेता उनका होगा।

उन्होंने बताया कि, ढाई वर्ष तक धानोरकर गुट को तथा बाद में ढाई वर्ष तक उनके अपने गुट को महापौर दिया जाएगा। इस दौरान उपमहापौर पद सांसद धानोरकर द्वारा सुझाये जाने वाले प्रत्याशी को दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, कांग्रेस को सत्तासीन होने में मदद करने वाले दल को स्थायी समिति सभापति पद दिया जाएगा।

इस दौरान वडेट्टीवार ने बताया कि, पार्टी हाईकमान द्वारा दिये गए फार्मूले के तहत कांग्रेस गटनेता के रूप में राजेश अडूर का नाम तय किया गया है। उन्होंने बताया कि, कांग्रेस के दो गुटों के पंजीयन का विवाद भी अब खत्म हुआ है। संभागीय आयुक्त ने चंद्रपुर मनपा के सभी 66 प्रत्याशियों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। उन्होंने यह भी बताया कि, संभागीय आयुक्त के खिलाफ़ कोर्ट में दायर की याचिका भी उन्होंने वापस ली है।

10 को होगा महापौर-उपमहापौर का चयन

महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी जिलाधिकारी विनय गौडा जी.सी. के अध्यक्षता में आगामी मंगलवार 10 फरवरी को सुबह 11 बजे मनपा रानी हिराई सभागार में विशेष सभा ली जाएगी। इस सभा में पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में नामांकनों की जांच होगी। जांच के उपरांत वैध उम्मीदवारों के नाम घोषित होगी और इसके पश्चात 15 मिनट के भीतर लिखित नोटिस देकर उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। आगे चुनाव मैदान में उपस्थित उम्मीदवारों के नाम घोषित कर हाथ उठाकर वोटों की गिनती की जाएगी। उक्त प्रक्रिया उपरांत पीठासीन अधिकारी चुनाव निर्णय की घोषणा करेंगे।

महापौर के लिए 7 व उपमहापौर के लिए 5 मैदान में

नामांकन दाखिल करने की अवधि में इस मनपा में महापौर चुनाव के लिए कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए, जिनमें कांग्रेस की ओर से संगीता भोयर, संगीता अमृतकर, सुनंदा धोबे और वैशाली महाडुले का समावेश है। भाजपा की ओर से महापौर हेतु 2 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हुए है, जिनमें संगीता खांडेकर और सारिका संदुरकर का समावेश है।

उल्लेखनीय है कि, महापौर चुनाव हेतु शिवसेना (यूबीटी) ने मनस्वी गिरहे को मैदान में उतारा है। वहीं उपमहापौर चुनाव हेतु कुल 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए है। जिनमें कांग्रेस की ओर से वसंता देशमुख, राहुल चौधरी, भाजपा की ओर से संजय कंचरलावार, जनविकास सेना की ओर से पप्पू देशमुख तथा निर्दलीय प्रशांत दानव का समावेश है।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप