ड्रग तस्करों पर कार्रवाई  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर में पहली बार ड्रग तस्करों पर MCOCA कार्रवाई, 21 गंभीर अपराधों वाले गिरोह पर शिकंजा

Chandrapur Drug Smugglers: चंद्रपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी और गंभीर अपराधों में सक्रिय आदतन अपराधियों के गिरोह पर पहली बार MCOCA के तहत कार्रवाई की है।

आंचल लोखंडे

MCOCA Action In Chandrapur: चंद्रपुर शहर में मादक पदार्थों का जाल फैलाने तथा शरीर संबंधी गंभीर अपराधों में लगातार सक्रिय रहने वाले आदतन अपराधियों गिरोह के खिलाफ चंद्रपुर पुलिस ने बड़ी और प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

चंद्रपुर पुलिस के इतिहास में पहली बार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1999 (MCOCA) के तहत कार्रवाई की गई है। रामनगर पुलिस थाने में दर्ज अपराध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (क), 20(बी) (ii) (बी) और 29 के तहत मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस रिकॉर्ड में आदतन अपराधी

इस मामले में वसीमखान आरिफखान उर्फ कालू (40), निवासी नूरी चौक, बगड़ खिड़की, चंद्रपुर, नसीबखान आरिफखान उर्फ मालू (39), निवासी नूरी चौक, बगड़ खिड़की, चंद्रपुर, जुबेर करीम खान, निवासी बगड़ खिड़की, चंद्रपुर तथा एक अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, उक्त आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के साथ ही मारपीट सहित शरीर संबंधी 21 गंभीर अपराध दर्ज हैं और वे पुलिस रिकॉर्ड में आदतन अपराधी हैं।

चंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से नागपुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष MCOCA कार्रवाई का विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए नागपुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक ने इस अपराध में MCOCA की धारा 3(1)(ii) 3(2) और 3(4) लागू करने की अनुमति दी। इसके बाद 4 सितंबर को सभी आरोपियों के खिलाफ MCOCA की धाराएं बढ़ाकर कानूनी कार्रवाई की गई।

इन अधिकारियों ने दिया अंजाम

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौरगुले के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस थाना प्रभारी प्रभावती एकुरके और उनकी डी.बी. टीम के पुलिस कर्मचारियों ने की।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री