

पुसद. पुसद ग्रामीण पुलिस थाना के क्षेत्र में कवडीपुरा ग्रामपंचायत क्षेत्र के बजरंग नगर जलपूर्ती टंकी के पास भिम नगर में निवास करनेवाले व्यक्ती की पाच लोगें ने गुरूवार 20 जुलाई को की रात को पत्थर से हत्या की थी, इस हत्या के पाच ही आरोपी फरार थे. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए शहर पुलिस थाना के डीबी दस्ता रवाना किया गया था. पुलिस ने पुणे शहर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी भी दो आरोपी भागने में कामियाब हुए है.
भिम नगर निवासी रोशन दिलीप जोगदंडे (23),आशिष अशोक सूर्यवंशी (23), व बोरगडी निवासी वैभव बापूराव टेंबरे (21) ऐसे गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम है. पाच आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण शहर पुलिस थाना में मृतक के चाचा बालू आनंदा भगत(42) ने शिकायत दी है. गुरूवार 20 जुलाई की रात को 8.30 बजे के आसपास शिकायतकर्ता का भतिजा संघदिप भगत को बजरंग नगर के जलपूर्ती टंकी के पास प्रवीण सुर्यवंशी, भुषण जोगदंडे, आशिष सुर्यवंशी, वैभव टेंबरे, रोहन जोगदंडे ने पुराने विवाद के चतलते पत्थर से हत्या करने की शिकायत दी थी.
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हूए अपर पुलिस अधीक्षक पियुष जगताप व सहायक पुलिस अधीक्षक तथा उप विभागीय पुलिस अधिकारी पकंज अतुलकर ने उक्त अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ग्रामीण पुलिस थाना का दस्ता, स्थानीय अपराध शाखा का दस्ता व पुसद शहर डीपी दस्ता ऐसा अलग अलग दस्ते तैयार कर आरोपियों के तलाश में रवाना किए थे.
ऐसे में शहर डीबी दस्ते को जानकारी मिली कि, आरोपी पुणे में है, इस जानकारी के अधार पर शहर डिबी प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक शरद लोहकरे, प्रफुल इंगोले, शुध्दोधन भगत, आकाश बाभूलकर, वैजनाथ पवार के दस्ते ने शुक्रवार 21 जुलाई की मध्यरात्र पुणे में रवाना हुए. पुलिस ने आरोपियों में से रोशन जोगदंडे, आशिष सुर्यवंशी व वैभव टॅबरे को पुणे के वाघोली से गिरफ्तार किया.
उक्त कारवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. पवन बन्सोड, अपर पुलिस अधीक्षक पियुष जगताप, सहायक पुलिस अधीक्षक तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी पुसद पकंज अतुलकर के मार्गदर्शन में पुसद शहर पुलिस निरीक्षक उमेश बेसरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश इंगोले, सहा.पुलिस निरीक्षक प्रेमकुमार केदार के सुचना के तहत डी.बी. दस्ता प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक शरद लोहकरे, प्रफूल इंगोले, शुध्दोधन भगत, वैजनाथ पवार, आकाश बाभूलकर ने की है.