Bhandara Crime: भंडारा में सम्राट गैंग पर MCOCA, गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Bhandara MCOCA Action: भंडारा पुलिस ने गोवंश तस्करी और संगठित अपराध में शामिल सम्राट गैंग पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत बड़ी कार्रवाई की है।
bhandara samrat gang mcoca action cattle smuggling
MCOCA Act (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Cattle Smuggling: गोवंशीय पशुओं की अवैध ढुलाई और तस्करी कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले सम्राट गैंग पर भंडारा पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम मकोका के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गैंग सरगना सम्राट गोरेगांव निवासी कांतिलाल येवले 33 तथा उसका साथी शिवणी-बोंडकी, तहसील रामटेक निवासी हर्षल योगेश श्रवणकर को आरोपी है। पुलिस की इस कार्रवाई से गोवंश तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार 21 जून को लाखनी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सड़क अर्जुनीसाकोली राष्ट्रीय राजमार्ग से गोवंशीय पशुओं को कत्ल के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर महिंद्रा पिकअप वाहन क्र.एमएच40/डीसी1395 को रोका। इस दौरान गैंग सरगना सम्राट येवले वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 14 गोवंशीय पशु अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे हुए मिले, जिनमें से एक पशु मृत पाया गया।

गोवंश तस्करी गिरोह पर मकोका लागू

इस मामले में लाखनी थाने में पशु क्रूरता और तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।आरोपी पर पहले से 9 गंभीर मामले दर्जपुलिस जांच में सामने आया कि सम्राट येवले के खिलाफ 2018 से भंडारा, गोंदिया और नागपुर जिले के विभिन्न थानों में कुल 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, लेकिन उसके आपराधिक व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

9 मामलों का आरोपी पुलिस के निशाने पर

उल्टे उसने नए सदस्यों को जोड़कर संगठित गैंग तैयार कर लिया। विशेष महानिरीक्षक ने दी मंजूरीगैंग की संगठित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नूरूल हसन ने मकोका के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। लाखनी के पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये ने प्रस्ताव तैयार कर नागपुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक को भेजा था। विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील ने 3 जुलाई को इस गैंग पर मकोका की धाराएं लगाने की मंजूरी दे दी।

गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरूल हसन और अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड़, लाखनी के पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये तथा स्थानीय अपराध शाखा और लाखनी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में सक्रिय गोवंश तस्करी गिरोहों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।