Mahayuti Campaig:चंद्रपुर मनपा चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

Chandrapur News: उईके-अहीर-जोरगेवार की संयुक्त सभाओं में उमड़ी भारी भीड़

Mahayuti Campaign:चंद्रपुर मनपा चुनाव में बाबूपेठ, महाकाली कॉलरी और पठानपुरा में महायुति की संयुक्त सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी, जहां अशोक उईके, अहीर और किशोर जोरगेवार ने विकास के नाम पर वोट की अपील की।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Municipal Election: चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर और विधायक किशोर जोरगेवार ने गुरुवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में भाजपा-शिवसेना-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) महायुति के प्रत्याशियों के समर्थन में संयुक्त जनसभाएं कीं। बाबूपेठ, महाकाली कॉलरी और पठानपुरा में आयोजित इन सभाओं में भारी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी देखी गई।

सभाओं को संबोधित करते हुए तीनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि महायुति विकास के मुद्दे पर एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए महायुति प्रत्याशियों की जीत जरूरी है। नागरिकों से मिले उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए यह संकेत मिल रहा है कि इन इलाकों में भाजपा के प्रचार को अच्छी बढ़त मिली है।

जिले का विकास ही हमारा लक्ष्य

इस अवसर पर पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य चंद्रपुर जिले का सर्वांगीण विकास है। केंद्र और राज्य सरकारों के माध्यम से जिले में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। पानी की आपूर्ति, सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। इन विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए महानगरपालिका में भी विकासोन्मुख नेतृत्व की आवश्यकता है। इसलिए उन्होंने महायुति के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

सभी वर्गों को न्याय

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाने वाली पार्टी है। केंद्र और राज्य सरकारों ने ओबीसी, आदिवासी, दलित, महिलाएं और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। भाजपा इन योजनाओं का सीधा लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चंद्रपुर शहर के तेज़ विकास के लिए महायुति को मजबूत करना आवश्यक है और आगामी चुनावों में महायुति उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करनी होगी।

महापौर भाजपा का होना जरूरी

विधायक किशोर जोरगेवार ने कहा कि बाबूपेठ फ्लाईओवर जैसी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है और इस क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा फंड उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों को उनके हक के मकानों के पट्टे भी मिलेंगे। आगे भी कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिनके लिए चंद्रपुर महानगरपालिका में भाजपा का महापौर होना जरूरी है।

बाबूपेठ, महाकाली कॉलरी और पठानपुरा में जीत लगभग तय

उन्होंने कहा कि बाबूपेठ, महाकाली कॉलरी और पठानपुरा की सभाओं में जनता का जोश महायुति की जीत का स्पष्ट संकेत है। पानी, सड़क, मकान के पट्टे, स्वच्छता, स्वास्थ्य और रोजगार महायुति की प्राथमिकताएं हैं। इन सभी सभाओं में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी