चिचपल्ली-जुनोना मार्ग पर भीषण दुर्घटना (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

हादसा: चिचपल्ली-जुनोना मार्ग पर भीषण दुर्घटना, कार पलटी, चालक की मौत-कई लोग घायल

Chandrapur Police Investigation: चंद्रपुर के चिचपल्ली-जुनोना मार्ग पर तेज रफ्तार कार तीन पलटी खाकर चालक की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Road Accident: चिचपल्ली-जुनोना मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तीन पलटी खाने से हुए भीषण हादसे में कार चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार कई लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना 25 और 26 नवंबर की दरमियानी रात लगभग 1 बजे यहां से 26 किलोमीटर दूर घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव गांधी नगर, एकता चौक के आसपास रहने वाले सागर सुधाकर ढोक, मुकेश पुरुषोत्तम दोनाडकर, ज्ञानेश्वर बालकृष्ण मिसार, संदीप अशोक पोले, अर्णव चंद्रशेखर राखुंडे, कृणाल दिलीप सोनटक्के, इंदूर जयदेव बिश्वास और बरडकिन्ही (ता. ब्रम्हपुरी) निवासी चेतन महादेव प्रधान आपस में मित्र हैं।

चिचपल्ली-जुनोना मार्ग

25 नवंबर की रात सभी एकता चौक पर मौजूद थे, तभी कार (क्रमांक MH 29 AD 6261) चला रहे मुकेश दोनाडकर को फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसका वाहन चिचपल्ली-जुनोना मार्ग पर बंद पड़ गया है और मदद की जरूरत है। यह सुनकर सभी मित्र कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे और वाहन स्टार्ट कराने के बाद वापस लौटने लगे। कार मुकेश दोनाडकर चला रहा था। उसके बगल की सीट पर चेतन प्रधान बैठे थे। बीच में संदीप पोले, ज्ञानेश्वर मिसार और कृणाल सोनटक्के बैठे थे, जबकि पीछे की सीट पर रंटू विश्वास और अर्णव राखुंडे मौजूद थे।

मोड़ पर छूटा नियंत्रण, कार पलटी

जुनोना लौटते समय रात लगभग 1 बजे जंगल के एक मोड़ पर कार चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया, जिससे कार तीन बार पलटी खा गई। हादसे में सभी लोगों के हाथ, पैर और सिर पर चोटें आईं। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि चालक मुकेश दोनाडकर स्टेयरिंग और सीट बेल्ट के बीच फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल पा रहा था।

घायलों का इलाज जारी

राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान किसी ने 112 और 108 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मुकेश को कार से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर मुकेश दोनाडकर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। आगे की जांच रामनगर थाने के सिपाही महादेव खोबरागडे कर रहे हैं।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर