चंद्रपुर न्यूज  
चंद्रपुर

ब्रम्हपुरी में खौफ! एक ही तहसील से 2 नाबालिग लड़कियां गायब, कोचिंग और परीक्षा के बाद घर नहीं लौटीं बेटियां

Brahmapuri Missing Girls: ब्रम्हपुरी में खलबली! कोचिंग और 12वीं की परीक्षा देने गईं दो नाबालिग लड़कियां लापता। परिजनों ने जताया बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक। पुलिस जांच शुरू।

प्रिया जैस

Chandrapur Crime News: चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी तहसील की 2 नाबालिग लड़कियां अचानक लापता होने से खलबली मच गई है। इस बारे में पालकों ने ब्रम्हपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 16 वर्षीय लड़की एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ रही है। 7 मार्च को हमेशा की तरह लड़की के पिता ने दोपहर 2 बजे उसे उस कोचिंग सेंटर में छोड़ा था।

वह शाम साढे़ 6 बजे रोज घर आ जाती है। परंतु उस दिन वह घर नहीं पहुंची। इस बारे में कोचिंग चलानेवाले शिक्षक से संपर्क किया गया। तब जानकरी मिली की वह कोचिंग पूरा कर घर के लिए निकल गई थी। बेटी के घर न आने से उसके पिता ने रिश्तेदार व मित्रों से पूछताछ की। परंतु कहीं भी उसका पता नहीं चला। इस बीच गांव के ही एक 19 वर्षीय युवक द्वारा उसे बहला फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत पीड़ित पिता ने ब्रम्हपुरी थाने में दर्ज करा दी।

सामने आई दूसरी घटना

दूसरी घटना में एक 17 वर्षीय लड़की कक्षा 12वीं में पढ़ रही है। 9 मार्च को उसका इतिहास विषय का पर्चा था। वह पर्चा देने घर से सुबह 11 बजे निकली थी। शाम होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। इसलिए पिता ने कॉलेज से संपर्क किया। इस बीच एक सहेली ने बताया कि हम दोनों ने खाना खाया। पर्चा शुरु होने के बाद उसकी कोई खबर नही मिली। परंतु शाम 6 बजे के दौरान वह कॉलेज के गेट पर खड़ी थी, ऐसा एक सहेली ने बताया।

पिता ने खोजबीन की तब लड़की की साइकिल कॉलेज परिसर में बरामद हुई। पिता ने बेटी को अन्यत्र खोजा परंतु वह कही भी नहीं मिली। इस बारे में पिता ने ब्रम्हपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होने भी अपनी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की बात शिकायत में दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लडकियों की खोज शुरु कर दी है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा