बिहार से चंद्रपुर तक अवैध हथियारों की तस्करी (सोर्स: AI)
चंद्रपुर

बिहार से चंद्रपुर लाई गईं अवैध हथियार तस्करी का पर्दाफाश, 2 देसी पिस्तौल और 13 कारतूस जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Illegal Arms Smuggling: चंद्रपुर में बिहार से लाई गई अवैध हथियारों की खेप पकड़ी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और 13 कारतूस जब्त किए।

आलोक उमाकृष्ण

Bihar To Chandrapur Illegal Arms Smuggling: जिला पुलिस प्रशासन की स्थानीय अपराध शाखा ने चंद्रपुर में बिहार से हो रही अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश किया है।

इस संदर्भ में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 देसी पिस्तौल समेत 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा को एक गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी जिसके अनुसार नागपुर से कुछ लोग एक कार से चंद्रपुर में कुछ हथियार लेकर आ रहे है।

पुलिस कार्रवाई में जब्त हथियार

लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर अमोल कचोरे के नेतृत्व वाली एक टीम ने इस सूचना के आधार पर 21 अगस्त को लोकल क्राइम ब्रांच की एक टीम ने शहर के पडोली चौक में नाकाबंदी करते हुए नागपुर से चंद्रपुर की ओर एक सफेद टाटा जेस्ट कार की तलाशी ली।

एमएच -14 जीडी-0708 क्रमांक की इस कार में एक व्यक्ति के पास से दो नकली लोहे की पिस्तौल जैसी दिखने वाली बंदूकें और 02 मैगजीन, 13 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो पिस्तौल, दो मैगजीन, 13 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन प्राप्त हुए पुलिस ने उन्हें जब्त किया। कार समेत इसकी कुल कीमत लगभग 6.48 लाख बताई जा रही है।

चंद्रपुर में बिक्री के लिए लाए थे

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त पिस्तौल बिहार राज्य से लाए गए थे और नागपुर पहुंचने के बाद उन्हें ऑनलाइन बुक करके चंद्रपुर में बेचने के लिए लाया गया था। इस मामले में पड़ोली पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

इस संदर्भ में पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है उनमें बिहार राज्य के दरभंगा जिले में स्थित गोपालपुर निवासी दुर्गेश कुमार सुधीर मिश्रा (26), बिहार राज्य के ही ग्राम केवटी निवासी रवि कुमार राजकुमार पासवान (19) तथा सुनील कुमार विजय साहनी (20) का समावेश है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?