चंद्रपुर में हत्या (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

राजुरा में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, तलवार से काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

Chandrapur Murder: राजुरा में पत्नी और प्रेमी ने पति को तलवार से काटकर हत्या की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। वारदात में परिवार और गांव में सनसनी।

प्रिया जैस

Chandrapur Crime News: राजुरा के हरदोना ग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात शुक्रवार की शाम को हुई। मृतक का नाम राजेश नारायण मेघवंशी (30) है। जबकि आरोपी मृतक की पत्नी दुर्गा उर्फ जिया और उसका कथित प्रेमी चंद्रप्रकाश हरदेव मेघवंशीय (40वर्ष) निवासी कुवाडा सांगनेर जि. भीलवाड़ा है।

इस घटना की शिकायत जगदीश नाथूलाल मेघवंशी (36) ने की। जगदीश के अनुसार मृतक उसका चचेरा भाई है। उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व दुर्गा उर्फ जिया से हुई थी। उन्हें दो बेटियां और एक बेटा है। उसके मामा नारायण कटारिया लगभग 15 वर्षों से चंद्रपुर जिले के हदरोना बु। में कुएं की ड्रिलिंग और निर्माण के लिए ब्लास्टिंग का व्यवसाय करते थे। कोरोना काल में उनकी मौत होने पर उनका बेटा उनका व्यवसाय संभाल रहा है।

जानें पूरा मामला

यहां कई वर्षों से रिश्तेदार और मजदूर कार्यरत है। मजदूरों के रहने के लिए हरदोना बु. में एक बडा मकान है। जिसके ग्राऊंड फ्लोर में दो कमरे और ऊपरी फ्लोर पर एक कमरा है। राजेश अपनी पत्नी दुर्गा और बच्चों के साथ यहां मजदूरी करता था। इस बीच चंद्रप्रकाश हरदेव मेघवंशी के दुर्गा के साथ प्रेमसंबंध जुड गए। चंद्रप्रकाश दुर्गा का दूर के रिश्ते से भाई लगता था। इसकी जानकारी मिलने पर राजेश दुर्गा और बच्चों को लेकर राजस्थान लौट गया था। इस बीच चंद्रप्रकाश हरदेव मेघवंशी राजस्थान पहुंचा और दुर्गा को भगा ले आया।

प्रेमी के साथ रह रही थी आरोपी

5 दिसंबर को जगदीश और राजेश मिलकर दुर्गा और चंद्रप्रकाश को खोज रहे थे तो उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि दुर्गा और चंद्रप्रकाश दोनों हरदोना में ही है। जब शाम 6.30 बजे वे मजदूरों के रहनेवाले उस घर के पास पहुंचे तो घर के सामने खुली जगह पर चंद्रकाश मेघवंशी उन्हें नजर आ गया और राजेश और चंद्रप्रकाश के बीच पत्नी को भगाकर ले जाने को लेकर विवाद होने लगा इस बीच चंद्रप्रकाश ने दुर्गा उर्फ जिया को आवाज लगाई उसने ऊपरी मंजिल से तलवार नीचे फेंकी।

तलवार हाथ में आते ही चंद्रप्रकाश ने राजेश पर वार करना शुरू कर दिया। जगदीश जान बचाकर तुरंत भागा और पुलिस को लेकर आया तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी।जगदीश के अनुसार चंद्रप्रकाश और दुर्गा के बीच प्रेमसंबंध स्थापित हो गए थे। इस प्रेम संबंधों में रूकावट बन रहे पति राजेश को दोनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में थानेदार सुमित परतेकी, सपुनि लक्ष्मण लोकरे, डीबी इंचार्ज पुलिस उपनिरीक्षक दीपक ठाकरे, सफौ किशोर तुमराम, पु।हवा। विक्की निर्वाण, रामेश्वर चाहरे, कैलास आलम, अनुप डांगे, अवधेश सिंग ठाकूर, महेश बोलगोडवार, अशोक मडावी, शफीक शेख, राजीव दुबे, बालाजी यामलवाड, रमेश बस्सी ने की।

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख