File Photo 
चंद्रपुर

युवक पर भालू का हमला, बाइक सवार के कारण बची जान

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. नांदगांव पोडे गांव का शैलेश माटै नामक युवक प्रतिदिन की तरह दूध लाने के लिए जा रहा रहा था. जंगम बस्ती के पास आज मंगलवार 12 अप्रेल को सुबह 6 बजे झाडियों में छिपे भालू ने जानलेवा हमला कर दिया. शैलेश के पीठ पर पंजा मारते ही वह चौक गया भालू उस पर और हमला करता उस समय पीछे से आरहे एक बाईक सवार ने अपने वाहन का हार्न तेज कर दिया जिससे भालू झाडियों की ओर निकल गया.

इससे पूर्व भी नांदगांव से लालपेठ, माना खदान नांदगांव से माना गांव इन स्थानों पर कई बार लोगों एवं वेकोलि में डयूटी करनेवाले कामगारों को इस मार्ग पर भालू और बाघ के दर्शन हुए है. इस धटना के बाद से नांदगांव के ग्रामीण एवं वेकोलि के कामगार एवं जंगम बस्ती के लोगों में दहशत व्याप्त है. वेकोलि प्रशासन यहां सभी झाडियों को काटकर साफ करने की मांग की जा रही है. साथ ही वनविभाग से भालू को पकडने की मांग की गई है.

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID