लोकमान्य तिलक टर्मिनस (सोर्स: सोशल मीडिया)  
चंद्रपुर

घोषणा के 2 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई बल्लारशाह-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस; रेलवे ने बदला ट्रेन का नंबर

Mumbai Superfast Express: बल्लारशाह से मुंबई के बीच घोषित नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। इस बीच रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का नंबर बदलकर 20107 और 20108 कर दिया है।

रूपम सिंह

Ballarshah Lokmanya Tilak Terminus Mumbai Superfast Express: चंद्रपुर बल्लारशाह से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के लिए शुरू होने की जोर शोर से घोषणा की गई थी। सुपरफास्ट एक्सप्रेस घोषणा के 2 माह बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। इस बीच रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड ने इस संभावित ट्रेन के क्रमांक में भी बदलाव कर दिया है।

गौरतलब है कि, रेल मंत्रालय ने बल्लारशाह से मुंबई के बीच सीधी ट्रेन सेवा की यात्रियों की बरसों पुरानी मांग के मद्देनजर बल्लारशाह से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए एक नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की। यह घोषणा 27 मार्च को जारी किए गए एक पत्र के अनुसार की गई। तब इस ट्रेन का नंबर 20105 और 20106 घोषित किया गया था।

यात्रियों में मायूसी

नई ट्रेन की घोषणा के बाद खुशी से झूम रहे चंद्रपुर तथा गड़‌चिरोली जिले के यात्री इस नई ट्रेन के शुभारंभ की प्रतीक्षा में लग गए थे। किंतु नई ट्रेन की घोषणा के 2 माह बाद भी यात्रियों की इस ट्रेन की प्रतीक्षा खत्म नहीं हो सकी है। इस दौरान यहां स्थानीय राजनीतिक स्तर पर श्रेय प्रचार का दौर भी चला था।

श्रेयवाद में फंसी ट्रेन

अपनी घोषणा के 2 माह पूर्ण करने के बावजूद अभी पटरियों पर नहीं आयी इस ट्रेन को लेकर भाजपाई नेताओं में श्रेय लेने की लड़ाई शुरू हो गयी है। एक ओर जहां इस ट्रेन को घोषित करने में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर अपने प्रयासों की सफलता का दावा कर रहे है, वहीं दूसरी ओर बल्लारपुर के विधायक सुधीर मुनगंटीवार इस नई ट्रेन को उनके प्रयासों का परिणाम बता रहे है।

ट्रेन संख्या भी बदली

इस बीच अब रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड ने एक नया परिपत्रक जारी कर इस नई ट्रेन के क्रमांक में फेरबदल कर दिया है। इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड के कोचिंग निदेशक संजय नीलम ने 20 अप्रैल को एक नया परिपत्रक जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि, इस नई ट्रेन का क्रमांक बदलकर 20107 और 20108 किया गया है। बहरहाल बल्लारशाह से मुंबई के बीच भविष्य में शुरू की जाने वाली यह ट्रेन दोनों स्टेशनों के बीच की 870 किमी की दूरी करीब 15 घंटों में तय करेंगी।

आरक्षण नहीं मिल रहा

चंद्रपुर जिले के यात्री पिछले 2 माह से इस ट्रेन के आरक्षण हेतु रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट को भेंट दे रहे है, किंतु उन्हें वेबसाइट पर ट्रेन अभी शुरू नहीं हुई है" का संदेश पढ़ने मिल रहा है। इससे इच्छुक यात्रियों को आश्चर्य और निराशा भी हो रही है।

दावों की खुली पोल बल्लारशाह से एलटीटी मुंबई के बीच 870 किमी की दूरी पूर्ण करने वाली इस नई ट्रेन का स्लीपर, तृतीय तथा द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित फेयर चार्ट भी उपलब्ध नहीं किया गया है। नेताओं के दावों की पड़ताल करने के लिए जब रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट व अन्य स्त्रोतों को खंगाला गया तब इसका खुलासा हुआ है।

कैसे चलेगी ट्रेन ?

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बल्लारशाह के लिए 20107 क्रमांक की यह ट्रेन कुर्ला स्टेशन से रात 21.45 बजे निकलकर दूसरे दिन दोपहर 13.15 बजे बल्लारशाह स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार से 20108 क्रमांक की ट्रेन बल्लारशाह से दोपहर 14.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 5.50 को एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला