अवैध शराब जब्त (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

अमरावती में पुलिस का बड़ा छापा, 11 अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई, हजारों की शराब जब्त

Amravati police raid: अमरावती में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 विक्रेताओं के घरों पर छापा मारा। फ्रेजरपुरा, गाडगेनगर, नागपुरीगेट और राजापेठ थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की।

प्रिया जैस

Amravati Crime News: अमरावती पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अवैध तरीके से शुरू रहने वाले धंधों पर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया ने दिए थे। जिसके तहत अपराध शाखा ने 11 शराब विक्रेताओं पर छापामार कार्रवाई करते हुए हजारों रुपए की कच्ची व देशी शराब जब्त की। यह कार्रवाई फ्रेजरपुरा, गाडगेनगर, नागपुरीगेट, राजापेठ थाना क्षेत्र में की गई।

अपराध शाखा ने फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के गवलीपुरा में तीन अवैध शराब विक्रेताओं के घर छापा मारकर 30 लीटर कच्ची शराब जब्त की। जिसकी कीमत 9 हजार रुपए बताई गई। इसी तरह गाडगेनगर थाना क्षेत्र के विलास नगर गली नंबर 6 निवासी साहिल अरुण सालुंखे के घर से 20 देशी शराब की बोतले, गल्ली नंबर 7 निवासी गणेश दुर्योधन के घर से 29 शराब की बोतले, छत्रसाल नगर निवासी महिला के घर से 18 शराब की बोतलें, नवसारी निवासी हर्षल पोखार के घर से 30 नग शराब की बोतले, धर्मपाल स्थुल के घर से 52 शराब की बोतलें जब्त की गई।

शराब की बोतलें जब्त

वहीं नागपुरीगेट थाना क्षेत्र के अलीम नगर निवासी फिराज खान दाउद खान (33) के घर छापा मारकर 30 शराब की बोतले, मसानगंज निवासी महिला के घर से 30 बोतलें व राजापेठ थाना क्षेत्र के दरोगा प्लॉट निवासी सुशील बोरकर (20) के घर से 65 शराब की बोतलें जब्त की गई।

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त गणेश शिंदे, शाम घुगे, रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में अधिकारी व अमलदार ने की।

डंपर ने बाइक चालक को मारी टक्कर

चांदूर बाज़ार–ब्राह्मणवाड़ा मार्ग पर स्थित दीलालपुर के पास एक मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारने से 50 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह गंभीर हो गया। सूत्रों के अनुसार शकील अहेमद शेख रसूल (50, कसाबपुरा, चां.बा.), अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मुरुम से भरे डंपर ने उनकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर बैठे शेख रसूल दूर तक घसीटते चले गए।

जिसमें शकील गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके एक पैर की हड्डी भी चकनाचूर हो गई। लोगों ने उन्हें तुरंत अमरावती के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें नागपुर के लिए रेफर किया गया। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चांदुर बाजार पुलिल उसकी तलाश कर रही है।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!