Fil Pic 
चंद्रपुर

परसोडी के जंगल में भीषण आग; वनविभाग की सुस्ती, भारी नुकसान

नवभारत डेस्क

गोंडपिपरी: तहसील के तोहोगांव से लगभग 5 किमी दूरी पर परसोडी_कुडेसावली बिट में अचानक आग लग गई. पिछले तीन दिनों से जंगल धू धू जल रहा है. परंतु इस आग पर काबू पाने के लिए कोई भी वनकर्मचारी यहां आया है. सम्पूर्ण 500 हेक्टेयर जंगल में आग लगने का समाचार है.

वनपरिक्षेत्र कार्यालय कोठारी अंतर्गत आने से परसोडी और कुडेसावली बिट में एक अप्रैल से लगातार तीन दिनों से जंगल में आग नजर आ रही है. परंतु इस आग को बूझाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए है. इस आग में लकडा, बांस आदि जल गया है. आग 500 हेक्टेयर में लगने का अनुमान है. वहीं वनविभाग का दावा है कि 5 हेक्टेयर में आग लगी थी इसका पंचनामा किया गया है.

परसोडी, कुडेसावली, बिट के कर्मचारी मुख्यालय में रहते है जिससे इस क्षेत्र में वृक्ष कटाई का काम होरहा है बिट निरीक्षण करने की मांग नागरिकों ने की है.

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी