कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं प्रभावित (डिजाइन फोटो) 
महाराष्ट्र

बेलगावी विवाद को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक आमने-सामने, दोनों राज्यों ने रोकी बस सेवाएं

महाराष्ट्र और कर्नाटक का दशकों पुराना विवाद शुक्रवार को फिर से तब सामने आया जब बेलगावी के मरिहाल में एक बस चालक और कंडक्टर को कथित तौर पर मराठी में बात न करने पर पीटा गया। इसका असर बस सेवाओं पर पड़ रहा है

आकाश मसने

बेंगलुरु: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगावी सीमा विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। इसे लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के सरकारें आमने-सामने है। दशकों पुराना विवाद शुक्रवार को फिर से तब सामने आया जब बेलगावी के मरिहाल में एक बस चालक और कंडक्टर को कथित तौर पर मराठी में बात न करने पर पीटा गया। पिछले दो दिन में बेलगावी में सीमा विवाद अचानक बढ़ने के बीच दोनों पक्षों की ओर से बस चालकों पर हमले के कारण कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

बस कंडक्टर द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, एक लड़की ने मराठी में टिकट मांगा। जब उसने कहा कि उसे मराठी नहीं आती और उसने लड़की से कन्नड़ में बात करने को कहा, तो लड़की तथा उसके पुरुष मित्र ने उस पर हमला कर दिया। मरिहाल में युवकों के एक समूह ने बस को रोका और संवाहक की पिटाई की।

बेलगावी के पुलिस आयुक्त यदा मार्टिन मारबानियांग ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और लड़की की शिकायत पर संवाहक के खिलाफ भी नाबालिग लड़की से ‘अभद्र व्यवहार' करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र सड़क परिवहन की बस के चालक पर किया हमला

जवाबी कार्रवाई करते हुए कुछ बदमाशों ने शनिवार को चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक के गुइलल में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बस चालक भास्कर जाधव पर हमला कर दिया और उसका चेहरा काला कर दिया। पुलिस ने कथित तौर पर अपराध में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद शनिवार को महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कर्नाटक जाने वाली राज्य परिवहन बसों की सेवा रोकने का आदेश दिया। सरनाईक ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बेंगलुरु से मुंबई आ रही बस पर शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

कर्नाटक के बस पर लिखे नारे

रविवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक अल्ट्रा लग्जरी बस पर ‘जय महाराष्ट्र', ‘मराठी' और ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' जैसे नारे लिखकर उसे खराब कर दिया गया। इस घटना के बाद केएसआरटीसी ने भी महाराष्ट्र के लिए बस सेवाओं को कम कर दिया है।

उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (NWKRTC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा कि ‘‘हमने महाराष्ट्र जाने वाली बसों की संख्या फिलहाल सीमित कर दी है और स्थिति को सामान्य करने के लिए सभी एहतियात बरत रहे हैं।" उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सुचारू बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए वह महाराष्ट्र के अपने समकक्ष के संपर्क में हैं।

मामला दर्ज किया गया

इसके अलावा, लड़की की शिकायत के बाद बस कंडक्टर पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बेलगावी में मराठी भाषी आबादी काफी है और उनमें से एक वर्ग जिले का महाराष्ट्र में विलय करने की मांग कर रहा है, जिसका राज्य सरकार के साथ-साथ वहां रहने वाली कन्नड़ भाषी जनता भी कड़ा विरोध कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z