मुंबई के पूर्व महापौर दत्ता दलवी (फाइल फोटो)  
महाराष्ट्र

विक्रोली ईस्ट में फेरीवाले की दबंगई, दुकान लगाने को लेकर टोकने पर पूर्व मेयर से की बदतमीजी

विक्रोली ईस्ट में दुकानों के गेट और रास्ते को छोड़कर धंधा लगाने को कहने पर फेरीवालों ने मुंबई के पूर्व महापौर दत्ता दलवी से बदतमीजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस और मनपा ने कार्रवाई नहीं की।

रीना पंवार

मुंबई : विक्रोली ईस्ट में फेरीवालों की दबंगई का मामला सामने आया है। फेरीवालों ने मुंबई के पूर्व महापौर दत्ता दलवी को भी नहीं बक्शा और मामूली बात पर उनसे उलझ पड़े। दलवी ने एक फेरीवाले से रास्ता छोड़कर धंधा लगाने को कहा था जिस पर एक फेरीवाला उनपर ही भड़क गया। इस दौरान मामला बिगड़ता देख पूर्व महापौर वहां से चले गए।

पूर्व महापौर दलवी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे रोज की तरह विक्रोली पूर्व शिवसेना के मध्यवर्ती कार्यालय में गए थे। इस दौरान पास की सड़कों के किनारे फुटपाथ पर दुकानों के सामने फेरी वालों का जमघट लगा था। इससे लोगों को आने-जाने में तकलीफ हो रही थी। यह देखकर उन्होंने फेरी वालों से कहा कि आप दुकानों के गेट और रास्ते को छोड़कर धंधा लगाएं, जिससे आने-जाने वालों को कोई तकलीफ ना हो। लेकिन इस बात पर फेरीवाले भड़क गए और एक फेरीवाले उनसे बदतमीजी करते हुए दलवी पर धौंस जमाने लगा।

फेरीवालों की दबंगई से लोग परेशान

इस घटना को लेकर दलवी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन और मनपा एस वार्ड में फेरीवालों के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के बाद महानगरपालिका की तरफ से कार्यवाई भी की गई, लेकिन अभी भी फेरीवाले विक्रोली स्टेशन रोड से लेकर शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय के आगे तक सड़क के दोनों तरफ जमघट लगाए हुए हैं। फेरी वालों के इस जमघट से यहां रोजाना आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस भी भीड़-भाड़ के कारण इस रास्ते पर फंस जाती हैं।

मनपा और पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

घटना को लेकर पूर्व महापौर दत्ता दलवी ने पत्रकारों को बताया कि इन दिनों यहां फेरीवालों की दादागिरी बढ़ गई है। वे फुटपाथ और दुकानों के गेट के सामने जबरन धंधा लगा रहे हैं। इनके ऊपर महानगरपालिका और पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती। उनकी दबंगई से लोग परेशान है। वहीं, सहायक आयुक्त एस वार्ड भास्कर कशगीकर ने कहा कि फेरीवालों के ऊपर अक्सर उनकी कार्यवाई होती रहती है। बाहरी स्क्वाड भी आकर उनके ऊपर एक्शन लेता है। उन्होंने कहा कि विक्रोली पूर्व की घटना के बाद तुरंत इसे संज्ञान में लिया गया है और सख्त कार्रवाई की गई है।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम