बुलढाना अवैध बायोडीजल (सोर्सः सोशल मीडिया)
बुलढाना

बुलढाना में अवैध बायोडीजल की बिक्री का खुलासा, दो ठिकानों पर कार्रवाई; 21.69 लाख का माल जब्त

Buldhana Biodiesel Raid: बुलढाना जिले में अवैध बायोडीजल की बिक्री और भंडारण के खिलाफ राज्य स्तरीय दक्षता दल ने कार्रवाई की। मेहकर और सिंदखेडराजा में छापेमारी के दौरान 21.69 लाख रुपए का माल जब्त किया।

आंचल लोखंडे

Biodiesel Seized In Buldhana: अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्य स्तरीय दक्षता दल ने बुलढाना जिले में अवैध बायोडीजल की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 21 लाख 69 हजार रु. का माल जब्त किया है। मेहकर तहसील के एक खुले स्थान तथा सिंदखेडराजा में होटल गावकरी फैमिली रेस्टोरेंट के सामने संचालित किए जा रहे अवैध बायोडीजल पंप पर यह कार्रवाई की गई।

राज्य दक्षता दल, मुंबई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में बायोडीजल सदृश्य पेट्रोलियम द्रव पदार्थ का साठा बरामद किया गया। इसके साथ ही एक मालवाहक ट्रक, अशोक लेलैंड कंपनी का ट्रक, भूमिगत लोहे की टंकी, डिस्पेंसर यूनिट, डीजल का भंडार, पाइप तथा अन्य सामग्री भी जब्त की गई। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 21.69 लाख रु. बताई गई है।

मेहकर और सिंदखेडराजा में कार्रवाई

नियंत्रक राशन वितरण तथा राज्य स्तरीय दक्षता दल के प्रमुख चंद्रकांत डांगे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संबंधित स्थानों पर अवैध रूप से बायोडीजल की बिक्री और भंडारण किए जाने की बात सामने आई। जब्त किए गए बायोडीजल सदृश्य पेट्रोलियम द्रव पदार्थ को कहां से लाया गया था, इसकी जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है। इस मामले के मुख्य सूत्रधार और संबंधित आरोपियों के खिलाफ जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ट्रक-टंकी और डिस्पेंसर यूनिट जब्त

स्थानीय पुलिस तथा आपूर्ति विभाग द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में राज्य दक्षता दल के उपनियंत्रक राशन वितरण गणेश बेल्लाले, सहायक नियंत्रक राशन वितरण प्रदीप काले, जिला आपूर्ति अधिकारी रूपेश बिजनावर, मुख्य निरीक्षण अधिकारी नागनाथ हंगरे सहित राशन वितरण निरीक्षक और आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल रहे। राज्य स्तरीय दक्षता दल के प्रमुख चंद्रकांत डांगे ने अवैध ईंधन एवं गैस की तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां