प्रकाश आंबेडकर (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

चुनाव नतीजों के बाद करेंगे सरकार का समर्थन, प्रकाश अंबेडकर का बड़ा ऐलान

प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीति सिद्धांतविहीन है। कोई भी कहीं भी जा सकता है और उन्हें लगता है कि सत्ता पक्ष के साथ जाना जरूरी है।

रीना पंवार

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार 18 तारीख की शाम को थम जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होने के बाद 23 नवंबर को मतगणना होनी है। मतगणना के उपरांत आने वाले परिणाम और बननेवाली सरकार के स्वरूप को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें अभी से लगा रहे हैं। इन सबके बीच वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश अंबेडकर ने बड़ी घोषणा की है। अंबेडकर ने ऐलान किया है कि चुनाव नतीजों के बाद उनकी पार्टी सरकार का समर्थन करेगी।

विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले ही अंबेडकर ने घोषणा कर दी है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद वे सत्ता पक्ष के साथ जाएंगे। अकोला में मीडिया से बात करते हुए प्रकाश अंबेडकर ने उपरोक्त अहम बयान दिया है।

मौजूदा राजनीति को बताया सिद्धांतविहीन

इससे पहले उन्होंने यह भविष्यवाणी भी की थी कि राज्य विधानसभा इस बार त्रिशंकु रहेगी। उन्होंने कहा, ''राज्य में मौजूदा राजनीति सिद्धांतविहीन है। मौजूदा हालात में कोई भी कहीं भी जा सकता है।'' उन्होंने कहा कि इन हालातों में हमें लगता है कि सत्ता पक्ष के साथ जाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव नतीजों के बाद महायुति और महाविकास आघाडी के विकल्प उनके लिए खुले हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

'बटेंगे तो कटेंगे' नारे पर किया प्रहार

इस दौरान प्रकाश अंबेडकर ने 'बटेंगे तो कटेंगे' के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे लेकर बीजेपी पर हमला बोला। अंबेडकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ''क्योंकि विकास के मुद्दे नहीं हैं इसलिए बीजेपी धार्मिक तौर पर वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है।'' इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी नहीं बख्शा और आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया जानबूझकर वंचितों की अनदेखी कर रहा है। फिलहाल अंबेडकर के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक