Bhimashankar Temple Reopen 2026: साढ़े तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद तीर्थ स्थल भीमाशंकर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खुलने जा रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों में खुशी तो है लेकिन होटल व्यवसायियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।
31 मई से मंदिर खुलने की खबर से पूरे परिसर में हलचल तेज हो गई है। लेकिन पिछले साढ़े तीन महीनों से मंदिर बंद रहने के कारण यहां पर्यटकों की संख्या न के बराबर थी। इस मंदी की वजह से कई होटल बंद करने पड़े और व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
मंचर और भीमाशंकर क्षेत्र के व्यवसाथियों, जैसे संजय वामनराव बाणखेले और बाबाजी निघोट का कहना है कि मंदिर खुलने से कारोबार में तेजी आने की उम्मीद तो है, लेकिन बढ़ता खर्च और कर्मचारियों का अभाव चिंता का विषय बना हुआ है। व्यापारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं सुधरेगी, लेकिन फिलहाल नई शुरुआत के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।