आंगनवाड़ी का स्लैब गिरा (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

Bhandara News: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में अचानक गिरा स्लैब; बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे मासूम

Anganwadi Building Collapse: लाखांदुर के विरली खुर्द में जर्जर आंगनवाड़ी भवन का स्लैब गिर गया। बच्चों को समय पर बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की।

आंचल लोखंडे

Anganwadi Building Poor Condition: लाखांदुर तहसील के विरली खुर्द गांव में 14 अगस्त को आंगनवाड़ी क्रमांक 1 की जर्जर इमारत का स्लैब अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय आंगनवाड़ी के बच्चों को बाहर निकाला जा रहा था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया और किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। आंगनवाड़ी के स्लैब का एक हिस्सा नीचे गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के बाद आंगनवाड़ी में आने वाले मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार इमारत काफी समय से जर्जर स्थिति में थी और इसकी जानकारी पहले ही विरली खुर्द के सरपंच एवं ग्रामसेवक को दी गई थी। इसके बावजूद समय रहते आवश्यक मरम्मत अथवा सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। स्लैब का हिस्सा गिरने के बाद इमारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

बच्चों को समय पर बाहर निकालने से टला बड़ा हादसा

ग्रामीणों का कहना है कि यदि घटना के समय बच्चे अंदर मौजूद होते तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। सौभाग्य से समय रहते बच्चों को बाहर निकाले जाने के कारण जनहानि टल गई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनवाड़ी भवन का तत्काल निरीक्षण कराने, जर्जर हिस्से को सुरक्षित करने तथा आवश्यकतानुसार भवन की मरम्मत कराने, साथ ही मरम्मत होने तक बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मासूम बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही भविष्य में गंभीर परिणाम दे सकती है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान