Sand Smuggling Raid:मोहाडी तहसील (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: वैनगंगा में रेत तस्करी पर राजस्व विभाग का छापा, दो ट्रैक्टर जब्त

Sand Smuggling Raid: मोहाडी तहसील के रोहा क्षेत्र में वैनगंगा नदी से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ राजस्व विभाग ने छापेमारी कर रेत तस्करी करते दो ट्रैक्टर जब्त किए।

आंचल लोखंडे

Vanaganga River Illegal Mining: मोहाडी तहसील अंतर्गत रोहा क्षेत्र के पास बहने वाली वैनगंगा नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे माफियाओं पर राजस्व विभाग ने शनिवार, 3 जनवरी को बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी तहसीलदार विमल थोटे के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सुबह लगभग 11:30 बजे नदी तट पर छापेमारी कर अवैध रेत खनन में लिप्त दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा।

रोहा क्षेत्र में वैनगंगा नदी के तट पर कीमती रेत का बड़े पैमाने पर भंडार है। इस प्राकृतिक संपदा पर स्थानीय रेत तस्करों की लगातार नजर बनी रहती है, जो रात के अंधेरे या दिन के उजाले में अवसर पाकर अवैध रूप से रेत की निकासी करते हैं।

बड़े पैमाने पर हो रही रेत चोरी

शनिवार सुबह प्रभारी तहसीलदार विमल थोटे को गुप्त सूचना मिली कि रोहा परिसर में बड़े पैमाने पर रेत चोरी की जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देरी किए अपनी टीम के साथ नदी तट की ओर रवाना होकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर ‘स्वराज’ कंपनी के नीले रंग के दो बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत भरते हुए पाए गए।

राजस्व विभाग की टीम ने तत्परता

राजस्व विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। इस अभियान में प्रभारी तहसीलदार के साथ मंडल अधिकारी जगदीश कुंभारे, महादेव ईप्पर, पटवारी विकास कदम, सिरसकर, खिल्लारे, ग्राम राजस्व अधिकारी शिशुपाल मदनकर तथा वाहन चालक कृष्णा भोयर शामिल थे।

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां