बाघिन के हमले में महिला की मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में बाघिन के हमले में महिला की मौत; वन विभाग ने 25 लाख और सरकारी नौकरी का किया ऐलान, सर्च ऑपरेशन शुरू

Umarjhari Tigress Attack Death: उमरझरी में बाघिन के हमले से महिला की मौत के बाद तनाव। वन विभाग ने दिया ₹25 लाख और सरकारी नौकरी का लिखित आश्वासन। बाघिन को पकड़ने के लिए 125 वनकर्मी तैनात।

प्रिया जैस

Tigress Attack Death News: साकोली संभाग के उमरझरी गांव में वाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई माया रामकृष्ण सोनवाने की नागपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने के लिए वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने 2 अप्रैल को मृतका के घर पहुंचकर परिवार को तत्काल 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। शेष 15 लाख रुपये जल्द देने का भरोसा दिया गया है। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है।

प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया है कि संबंधित बाघिन को दो दिनों के भीतर पकड़ लिया जाएगा। आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने पर भी सहमति बनी है।

बाघिन को पकड़ने के लिए युद्धस्तर पर अभियान

बाघिन को पकड़ने के लिए 125 वनकर्मी दिन-रात अभियान चला रहे हैं। इस ऑपरेशन में चार शार्प शूटर, ड्रोन और पिंजरों का उपयोग किया जा रहा है। एनएनटीआर (नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व) और भंडारा वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर तैनात है।

इस दौरान एसीएफ विपिन लांडगे, शोएब रिजवी, डीवाईएसपी शिवम विसापूर, थाना प्रभारी महादेव आचरेकर, सतीश बंसोड और जनप्रतिनिधि नेपाल रंगारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर वाघिन को नहीं पकड़ा गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?