भंडारा

तुमसर में हाईवे पर गिरी बिजली की तार, एक घंटे यातायात ठप

तुमसर-भंडारा हाईवे पर बिजली की तार टूटने से यातायात एक घंटे तक ठप रहा, गनीमत रही कि तार में करंट नहीं था।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara News: भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात तुमसर पंचायत समिति के पास अचानक बिजली की तार टूटकर सड़क पर गिर गई. इस घटना से हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सड़क के दोनों ओर छोटेबड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. गनीमत रही कि उस समय तार में विद्युत प्रवाह नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुमसर शहर के मुख्य प्रवेश मार्ग के पास स्थित इस मोड़ पर अचानक बिजली की तारें सड़क पर लटकने लगीं. बीच सड़क पर तार गिरने से वाहन चालकों में भय का माहौल बन गया. इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण अंधेरे में यह समझ पाना मुश्किल था कि कौन सी तार टूटी है, जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. करीब एक घंटे बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कर यातायात बहाल किया.

ट्रेलर की टक्कर से टूटी लाइन गार्डिंगबताया जा रहा है कि हाईवे से गुजर रहे एक ऊंचे ट्रेलर की टक्कर से सुरक्षा के लिए लगाई गई लाइन गार्डिंग टूटकर नीचे गिर गई. सामान्यतः इस गार्डिंग में करंट नहीं होता, लेकिन रिवर्स करंट या स्किन इफेक्ट के कारण ऐसी तारों को छूना खतरनाक हो सकता है. हालांकि, इस संबंध में बिजली विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

तार के पास जुटी भीड़, सुरक्षा से खिलवाड़एक ओर प्रशासन सतर्कता बरतने की अपील कर रहा था, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने लापरवाही की हद पार कर दी. सड़क जाम होने के कारण कई लोग अपने वाहनों से उतरकर टूटी तार के पास इकट्ठा हो गए. कुछ लोगों ने तो यह जांचने के लिए तार को छूने की कोशिश भी की कि उसमें करंट है या नहीं. यदि तार में बिजली प्रवाहित हो रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं कई दोपहिया वाहन चालक लटकती तार के नीचे से वाहन निकालते नजर आए, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ गई. वायरल वीडियो में लोगों की यह लापरवाही साफ दिखाई दे रही है.

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें