भंडारा

तुमसर बस स्टैंड पर पीने के पानी का भारी अभाव; भीषण गर्मी में ठंडे पानी की मशीन बंद, यात्री हो रहे परेशान

तुमसर बसस्थानक पर ठंडे पानी की मशीन बंद, यात्रियों को हो रही है कठिनाई। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग।

रूपम सिंह

Bhandara Drinking Water News: तुमसर स्थानीय बसस्थानक में पिने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को बाहर दुकानों में जाकर पानी पिना पड़ता है, ऐसे दुकानदारों द्वारा उन्हें खरीखोटी सुनाई जाती है। शहर के सामाजिक व राजनीतिक लोगों द्वारा भेट की गई ठंडे पानी की मशीन अनेक दिनों से बंद है, लेकिन उसे शुरु करने की दिशा स्थानक प्रमुख द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है।

वर्तमान में दिनबदिन यात्रियों की भीड़ भी बढ़ते जा रही है ऐसे में स्थानक पर पिने के पानी की सुविधा नहीं होने से लोगों को भटकना पड़ता है। लोगों की मांग को मद्देनजर रख खापाटोली परिसर के पूर्व नगरसेवक राजू गायधने द्वारा स्वय के खर्च से बसस्थानक के भीतर ठंडे पानी की मशीन लगवा दी गई थी।

इससे यात्रियों के साथ अन्य लोगों को राहत हुई थी। कुछ दिनों तक मशीन शुरु थी, लेकिन बंद होने के बाद इसे शुरु करने की कार्रवाई नहीं की गई हैं। अभी दिनबदिन गर्मी बढ़ते जा रही है, ऐसे में यात्रियों को पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है।

इस कारण बसस्थानक प्रशासन द्वारा तत्काल बंद पड़ी ठंडे पानी की मशीन शुरु कर यात्रियों को राहत दिलाने की मांग की गई है।बस स्टैंड पर ठंडे पानी की व्यवस्था करें छत्रपति शिवशंभू प्रतिष्ठान तुमसर बस स्टैंड पर रोज़ाना बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एवं पैसेंजर आतेजाते हैं। खासकर गर्मी के दिनों में पैसेंजर्स को ठंडे पीने के पानी की बहुत ज़रूरत होती है।

अभी बस स्टैंड पर ठंडे पानी की सुविधा नही होने से पैसेंजर्स एवं स्टूडेंट्स को बहुत दिक्कत हो रही है। इस कारण बस स्टैंड पर जल्द से जल्द साफ़ एवं ठंडे पीने के पानी वॉटर कूलर/पीने के पानी की टंकी का इंतज़ाम किया जाना चाहिए, ताकि पैसेंजर्स एवं स्टूडेंट्स को राहत मिल सके। इस बारे में छत्रपति शिवशंभू प्रतिष्ठान, के पदाधिकारियों द्वारा स्थानक मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल ध्यान देने की मांग की गई है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें