जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग  (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

तुमसर-बपेरा मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, फिर आंदोलन की तैयारी

Bhandara Road Accident Risk: तुमसर-बपेरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

आंचल लोखंडे

Tumsar-Bapera Highway: तुमसर से बपेरा तक का राष्ट्रीय राजमार्ग अब आम जनता के लिए मौत का सफर बन चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हुए सात वर्ष बीत चुके हैं और कई बार इसका भूमिपूजन भी किया जा चुका है, लेकिन सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। मरम्मत के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती है, जिससे कुछ ही घंटों में गड्ढे फिर से उभर आते हैं।

यह सड़क दो राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, परंतु इसकी जर्जर स्थिति के कारण फोर-लेन का सपना देख रहे कई ग्रामीण अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। आपात स्थिति में किसी मरीज को सिहोरा या ग्रामीण इलाकों से तुमसर तक ले जाना किसी बड़े जोखिम से कम नहीं है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस मार्ग से सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि कई बार चांदपुर मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में आते-जाते हैं, लेकिन जनता की इस विकराल समस्या पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

नहीं हो पाया निर्माण कार्य शुरू

छह महीने पहले चूल्हाड़ बस स्टॉप पर राजेंद्र बघेले और विनेश गजभिये ने भी भूख हड़ताल की थी। हालांकि, उस समय जनप्रतिनिधियों की ओर से केवल आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त करवा दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस सड़क निर्माण का कार्य केसीसी नामक कंपनी को सौंपा गया है और सिंदपुरी में कंपनी का सेटअप भी बना है, फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जनप्रतिनिधियों की इस अनदेखी को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है।

जल्द नहीं हुई मरम्मत तो फिर आंदोलन

तुमसर के पूर्व सभापति कलाम शेख ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क नहीं, बल्कि आम जनता के लिए बनाया गया मौत का कुआं है। यहाँ के सांसद और विधायक धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं, जिन्होंने आंखों पर पट्टी बांध रखी है और जनता को बदहाल स्थिति में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस जर्जर सड़क के कारण हादसे का शिकार हो चुके हैं। यदि इस मार्ग का निर्माण कार्य और मरम्मत तुरंत शुरू नहीं की गई, तो सिहोरा में फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमित शाह को बताया अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री, मांगा इस्तीफा

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत ने दिया समर्थन, जानें कहां से की कानून की पढ़ाई और कैसा रहा सफर

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया