एसटी बस स्मार्ट कार्ड (सोर्स-सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा ST Bus में रियायती सफर के लिए 1 अगस्त से NCMC स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

Bhandara ST Bus: भंडारा जिले में एसटी बस रियायतों के लिए 1 अगस्त 2026 से एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड अनिवार्य। फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए अब तक 77 हजार से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण।

रूपम सिंह

Bhandara ST Bus NCMC Smart Card: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) ने यात्रियों को दी जाने वाली विभिन्न यात्रा रियायतों को डिजिटल स्वरूप देने का निर्णय लिया है। यात्रा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा फर्जी पहचान पत्रों के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को अनिवार्य किया गया है। जिले में इस अभियान को उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। फरवरी से जून 2026 के बीच जिले में 77,316 यात्रियों ने इस स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें महिला सम्मान योजना की लाभार्थियों की संख्या सबसे अधिक है।

डिजिटल व्यवस्था की ओर महत्वपूर्ण कदम

एसटी महामंडल विद्यार्थियों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा विभिन्न पुरस्कार विजेताओं सहित 35 श्रेणियों के यात्रियों को यात्रा रियायत प्रदान करता है। लेकिन कई मामलों में फर्जी पहचान पत्रों के माध्यम से रियायतों का दुरुपयोग होने की शिकायतें सामने आईं थीं। इसी को रोकने और वास्तविक लाभार्थियों तक सुविधा पहुंचाने के लिए एनसीएमसी कार्ड प्रणाली लागू की गई है। इस कार्ड के माध्यम से प्रत्येक यात्रा और लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। राज्य परिवहन महामंडल ने 1 अगस्त 2026 से महिला, वरिष्ठ नागरिक तथा अमृत वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के यात्रियों के लिए एनसीएमसी कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इस तिथि के बाद कार्ड के बिना रियायती यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए लाभार्थियों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

कार्ड लेकर उसे एक्टिव कर लें

भंडारा विभाग के विभाग नियंत्रक नीलेश बेलसरे ने बताया कि एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड प्रणाली का उद्देश्य यात्रियों को रियायतों का लाभ सरलता से उपलब्ध कराना, टिकट वितरण में पारदर्शिता लाना तथा एसटी सेवा को आधुनिक बनाना है। उन्होंने सभी पात्र यात्रियों से 1 अगस्त से पहले कार्ड प्राप्त कर उसे सक्रिय कराने का आग्रह किया है।

कार्ड शुल्क और रिचार्ज सुविधा

नया एनसीएमसी कार्ड बनवाने के लिए 199 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। कार्ड खो जाने या खराब होने पर 149 रुपये में नया कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। कार्ड में न्यूनतम 100 रुपये का बैलेंस रखना अनिवार्य होगा तथा आगे का रिचार्ज 50 रुपये के गुणक में किया जा सकेगा। यात्रियों को बसों में उपलब्ध ईटीआईएम मशीन, एसटी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से रिचार्ज की सुविधा मिलेगी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM