Silegaon Burglary: सिहोरा पुलिस थाना अंतर्गत सिलेगांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी में रखे 73,000 रुपये नकद पार कर दिए। फरियादी श्रीकांत टिकाराम उभीड़कर 31 अपनी पत्नी के साथ 30 अप्रैल की शाम को तिरोड़ा तहसील के पुजारीटोला स्थित अपनी ससुराल गए हुए थे।
अगले दिन जब वे दोपहर करीब 12।30 बजे वापस घर लौटे, तो उन्हें मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह अंदर से बंद था। श्रीकांत ने खिड़की से हाथ डालकर अंदर की कुंडी खोली और भीतर प्रवेश किया।
घर के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। हॉल और बेडरूम की अलमारियां खुली पड़ी थीं और सारा सामान अस्तव्यस्त फैला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में कपड़ों के बीच छिपाकर रखी गई नकदी गायब थी। चोरी गई रकम में 500 रुपये के 66 नोट 33,000 रुपये और 100 रुपये के 400 नोट 40,000 रुपये शामिल थे।
ये भी पढ़े: गड़चिरोली में किसानों की डिजिटल मैपिंग पर जोर, बोरवेल मंजूरी सिर्फ 15 मिनट में, आशिष जयसवाल के निर्देश
हालांकि, अलमारी में रखे जेवरात सुरक्षित मिल गए। अज्ञात चोर ने परिवार की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और केवल नकदी पर हाथ साफ किया। इस मामले में श्रीकांत उभीड़कर की शिकायत पर सिहोरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक चेतनलल पटले कर रहे है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।