Rural Roads (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

साकोली में ट्रैक्टर के केजव्हील बने सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा, प्रशासन अलर्ट

Sakoli Road Safety : साकोली क्षेत्र में खरीफ सीजन के दौरान ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले केजव्हील सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। पुलिस और नागरिकों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

महाराष्ट्र डेस्क

Cage Wheel Road Damage: धान उत्पादक क्षेत्रों में किसानों द्वारा खेतों की जुताई और कचरे की सफाई के लिए ट्रैक्टर में लगाए जाने वाले केजव्हील का उपयोग इन दिनों आम हो गया है। यह विशेष प्रकार का लोहे का पहिया ट्रैक्टर के पिछले टायरों पर लगाया जाता है, जिससे गीली और दलदली जमीन में ट्रैक्टर आसानी से चल सके। लेकिन सार्वजनिक सड़कों के लिए यह एक गंभीर खतरा बनती जा रही है। केजव्हील में लोहे की रिंग, प्लेट और नुकीले खांचे होते हैं, जो खेतों में मजबूत पकड़ बनाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।

लेकिन जब किसान इन्हें हटाए बिना ही ट्रैक्टर को सड़कों पर ले आते हैं, तो इन कठोर और नुकीले हिस्सों से सड़कों की डामर परत उखड़ने लगती है। इससे सड़कों को गहरा नुकसान पहुंचता है और उनकी आयु तेजी से घटती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है, जहां ट्रैक्टर चालक खेतों से सीधे सड़कों पर आ जाते हैं।

सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे ट्रैक्टर के केजव्हील

इससे न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है। कई बार सड़कों की उखड़ी सतह के कारण वाहनों के टायर पंचर हो जाते हैं या वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। विशेषकर रात के समय और वर्षा ऋतु में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण मार्गों पर तो स्थिति और भी खराब है, जहां पहले से ही सड़कें संकरी और कमजोर हैं।

दोपहिया वाहनों को आनेजाने में भारी परेशानी

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चुघ ने कहा कि केजव्हील से सड़कों का काफी नुकसान होता है। कई जगह सड़क पर कीचड़ के कारण साइकिल एवं मोटरसाइकिल वाहन चालकों को रोजाना आनेजाने में परेशानी होती है।

प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए

स्थानीय साकोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक महादेव आचरेकर ने कहा कि, किसानों को भी जागरूक होने की जरूरत है। खेत से सड़क पर आते समय केजव्हील निकालना जरूरी है, तथा उसे धोने के बाद ही सड़क पर लाना चाहिए नहीं तो दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान