एसटी बस ट्रेलर भिड़ंत कि तस्वीरे (सोर्स- फोटो नवभारत)  
भंडारा

भंडारा: पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, साकोली-लाखांदुर रोड पर एसटी बस और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, 7 घायल

Bhandara Road Accident: साकोली से नवेगांव बांध जा रही एसटी बस को लाखांदुर रोड पर ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक और कंडक्टर सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें भंडारा रेफर किया गया है।

केतकी मोडक

Bhandara MSRTC Bus And Trailer Collision: भंडारा साकोली तहसील के लाखांदुर रोड मोड़ पर माकोड़े पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बस चालक, कंडक्टर सहित कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई तथा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

माकोड़े पेट्रोल पंप के पास हादसा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर 3.30 बजे साकोली बस स्थानक से नवेगांव बांध के लिए रवाना हुई एसटी (ST) बस (क्र. एमएच 07 सी 9543) करीब 3.45 बजे माकोड़े पेट्रोल पंप के आगे लाखांदुर रोड के टर्निंग पर पहुंची। इसी दौरान लाखांदुर से साकोली की ओर आ रहे ट्रेलर (क्र. सीजी 04 एनजेड 2807) ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और यात्री अंदर ही फंस गए।

हादसे में बस चालक श्यामराव धनपाते (56) तथा कंडक्टर राकेश दड्डेमल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार महागांव निवासी जयमाला लांडगे (50), सानगड़ी निवासी जयश्री केदरे (33), सासरा निवासी नेहा गोटेफोड़े (19), गुंजन डुंभरे (19) तथा सत्यभामा रंगारी (65) भी गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों को तत्काल स्थानीय नागरिकों की मदद से उपजिला अस्पताल साकोली में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चालक श्यामराव धनपाते, कंडक्टर राकेश दड्डेमल सहित जयमाला लांडगे, जयश्री केदरे, नेहा गोटेफोड़े एवं सत्यभामा रंगारी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भंडारा रेफर किया गया।

सभी घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान

राज्य परिवहन निगम द्वारा हादसे में घायल सभी यात्रियों को तत्काल राहत के रूप में एक-एक हजार (1,000) रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे प्राथमिक इलाज में मदद मिल सके।

वाहन चालकों को परेशानी

हादसे के बाद लाखांदुर रोड मोड़ पर लंबा जाम लग गया। जरूरी काम से जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस कारण वडसा, मोरगांव अर्जुनी तथा चंद्रपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूलों की छुट्टी का समय होने के कारण साकोली आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही साकोली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई साकोली पुलिस स्टेशन द्वारा जारी है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM