मोहदूरा स्वास्थ्य केंद्र की वास्तविक स्थिति सोर्स- सोशल मीडिया
भंडारा

भंडारा के 33 में से 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालत खराब, कहीं टपक रही छत ताे कहीं भरा है पानी

Health Center Building Safety: भंडारा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की जर्जर हालत से खतरा बढ़ा। हेल्थ सेंटर, बिल्डिंग सेफ्टी को लेकर सांसद प्रशांत पडोले ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रमोद यादव

Bhandara Health Center Building News: भंडारा जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित मोहदूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में भी संचालित किया जा रहा है। इन दिनों बदहाल इमारत के कारण चर्चा में है। बारिश के मौसम में यहां मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्वास्थ्य केंद्र की छत कई जगहों से टपक रही है। बारिश शुरू होते ही प्रसूतिगृह, ऑपरेशन थिएटर और दवा वितरण कक्ष में पानी गिरने लगता है। स्लैब का प्लास्टर जगह-जगह उखड़ चुका है और उसके भीतर का जंग लगा सरिया दिखाई दे रहा है।

फंगस और जर्जर दीवारों के बीच इलाज

मोहदूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों पर कई स्थानों पर फंगस जम गई है। इमारत की हालत इतनी खराब है कि कर्मचारियों को इसी असुरक्षित माहौल में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण अस्पताल के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर में मेडिकल ऑफिसर के लिए बनाया गया कक्ष भी जर्जर स्थिति में है। बताया जा रहा है कि इमारत की खराब हालत के चलते डॉक्टर यहां निवास नहीं करते हैं। इसके कारण कक्ष का नियमित उपयोग नहीं हो रहा और वहां सामान बिखरा पड़ा है। परिसर के आसपास घनी झाड़ियां उग आने से भी रखरखाव की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

मोहदूरा स्वास्थ्य केंद्र की वास्तविक स्थिति

सांसद के औचक निरीक्षण में सामने आई बदहाली

मोहदूरा स्वास्थ्य केंद्र की वास्तविक स्थिति उस समय सामने आई, जब सांसद प्रशांत पडोले ने यहां औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की हालत देखकर उन्होंने तत्काल जिला स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर बात की।

भंडारा के 33 PHC में से केवल दो की स्थिति ठीक

सांसद प्रशांत पडोले से बातचीत में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से केवल दो की स्थिति ठीक है। जबकि शेष 31 केंद्रों की हालत जर्जर है। इस जानकारी के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

वीडियो वायरल, नई इमारत की मांग

सांसद प्रशांत पडोले ने मोहदूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने और आवश्यकता वाले केंद्रों के लिए नई इमारतों का निर्माण कराने की मांग की है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर भवन में मरीजों का इलाज कराना जोखिम भरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल