मोहाडी नगर पंचायत- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

No Confidence Motion: मोहाडी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सचिन बालचंद गायधने के खिलाफ 17 में से 15 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दी है। विकास कार्यों में अनियमितता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

आंचल लोखंडे

Mohadi Nagar Panchayat: मोहाडी नगर पंचायत की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सचिन बालचंद गायधने के खिलाफ 17 सदस्यीय परिषद के 15 पार्षदों ने मुख्याधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस सौंप दी है। इस प्रस्ताव के बाद नगर पंचायत की राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है और अब विशेष बैठक पर सभी की नजरें टिक गई हैं।

मुख्याधिकारी को सौंपे गए नोटीस में कहा गया है कि उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सदन का विश्वास नहीं रहा है। पार्षदों ने नगर पंचायत को प्राप्त विकास निधि के कथित दुरुपयोग, कर्तव्यों में लापरवाही, प्रशासनिक कार्यों में अनियमितता तथा विकास कार्यों के क्रियान्वयन में आई बाधाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

अविश्वास प्रस्ताव को मिला स्पष्ट बहुमत का समर्थन

पार्षदों का कहना है कि नगर पंचायत के हित में अविश्वास प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लिया जाना आवश्यक है। नोटिस में महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पंचायत एवं औद्योगिक नगर अधिनियम की संबंधित धाराओं का उल्लेख करते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए नगर पंचायत की विशेष बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की गई है। विशेष बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा, जिसके आधार पर उपाध्यक्ष के पद को लेकर अंतिम निर्णय होगा।

प्रस्ताव को स्पष्ट बहुमत का समर्थन

नगर पंचायत में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के अनुसार भाजपा के 9, राष्ट्रवादी कांग्रेस के 6 तथा कांग्रेस के 2 सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा के सभी 9 पार्षदों के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस के 4 और कांग्रेस के दोनों पार्षदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस प्रकार प्रस्ताव को कुल 15 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जबकि दो सदस्यों ने नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इससे प्रस्ताव के पक्ष में स्पष्ट बहुमत दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक हलचल तेज

पिछले कुछ दिनों से नगर पंचायत में विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म था। अब उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल होने से स्थानीय राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विभिन्न राजनीतिक दलों में बैठकों और रणनीति बनाने का सिलसिला जारी है तथा विशेष बैठक से पहले और भी राजनीतिक घटनाक्रम होने की संभावना जताई जा रही है। अब मुख्याधिकारी प्रस्ताव की वैधानिक जांच पूरी करने के बाद विशेष बैठक की तिथि घोषित करेंगे। बैठक में चर्चा और मतदान के बाद ही उपाध्यक्ष सचिन गायधने का राजनीतिक भविष्य तय होगा। इस कारण आगामी विशेष बैठक पर न केवल नगर पंचायत सदस्यों बल्कि पूरे मोहाडी तहसील की नजरें लगी हुई हैं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें