Sexual Exploitation (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)  
भंडारा

शादी का झांसा देकर तीन साल तक महिला का शोषण, लाखनी में आरोपी पर मामला दर्ज

Lakhani Police Investigation: भंडारा के लाखनी क्षेत्र में एक महिला ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण और फ्लैट अपने नाम कराने के लिए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Lakhani Marriage Pretext: लाखनी परिसर में महिला को शादी का झांसा देकर पिछले तीन सालों से उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है।लाखनी पुलिस ने बाचेवाडी निवासी आरोपी लक्ष्मीकांत पांडुरंग भुरे 32 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पति से अलग रह रही थी महिलापीड़ित महिला अपने पति से अलग रह रही थी और आरोपी लक्ष्मीकांत को इस बात की पूरी जानकारी थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने सबसे पहले महिला का विश्वास जीता। इसके बाद 25 अगस्त 2023 से 25 जून 2026 के दौरान उसने महिला को शादी का झूठा झांसा दिया और उसके साथ बारबार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इसी बीच आरोपी की नीयत पीड़िता की ओर से खरीदे गए साई अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट पर भी खराब हो गई थी। आरोपी उस फ्लैट को अपने नाम पर कराने के लिए महिला पर लगातार मानसिक दबाव बना रहा था और जब महिला शादी की बात करती, तो वह टालमटोल कर देता था।

शादी के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण

किस्त जमा करने को लेकर विवाद दोपहर करीब 1230 बजे आरोपी अचानक पीड़िता के फ्लैट पर पहुंचा। वहां उसने फ्लैट की मासिक किस्त ईएमआई न भरने की बात को लेकर महिला से विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान उसने पीड़िता के साथ अश्लील गालीगलौज की और उसे जबरन घसीटते हुए बेडरूम में ले गया, जहां उसने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया।

लाखनी पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोपी के इस रोजरोज के टॉर्चर और अत्याचार से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने लाखनी पुलिस थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।महिला की शिकायत के आधार पर लाखनी पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीकांत भुरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट