लाखांदुर धान बुआई-फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Paddy Transplantation Lakhandur: इस वर्ष बारिश के आरंभिक नक्षत्रों में बारिश नहीं होने पर विभिन्न खरीफ फसलों की बुआई अटकी थी। इस बीच पिछले कुछ दिनों में हुई पर्याप्त बारिश एवं कृषि बिजली पंप सिंचाई सुविधा के तहत तहसील के कुल 15,562 हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसलों की बुआई पूर्ण हुई है। जबकि तहसील के सभी क्षेत्र में धान फसलों के बुआई में तेजी देखे जाने के कारण आगामी कुछ दिनों में बुआई के क्षेत्र में बढ़ोतरी की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर वर्ष खरीफ के दौरान तहसील के हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसलों की बुआई एवं रोपाई की जाती है। हालांकि सिंचाई सुविधायुक्त क्षेत्र के अधिकांश किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में धान फसलों की रोपाई की जाती है। जबकि असिंचित क्षेत्र के किसानों द्वारा आवत्या धान की बुआई की जाती है।
15,562 हेक्टेयर में बुआई पूर्ण
खरीफ के दौरान बारिश के पानी सहित तहसील के चौरास क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कृषि बिजली पंप एवं गोसीखुर्द बांध के बायी नहर के पानी से सिंचाई की जाती है। जबकि कुछ क्षेत्र में इटिया डोह बांध के नहरों के पानी से सिंचाई की जाती है। किंतु इस वर्ष तहसील में पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने के कारण तहसील के सभी क्षेत्र में गोसीखुर्द बांध अथवा इटियाडोह बांध से फसलों के सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं किया गया है।
कृषि विभाग ने जारी किए आंकड़े
इस बीच पिछले कुछ दिनों में हुए न्यूनतम बारिश के तहत अधिकांश किसानों ने तहसील के कुल 2,512 हेक्टेयर क्षेत्र में धान नर्सरी की बुआई की थी। जबकि असिंचित क्षेत्र के किसानों ने तहसील के कुल 1,320 हेक्टेयर क्षेत्र में आवृत्य धान की बुआई की गई है। इस बीच पिछले कुछ दिनों में तहसील के चौरास क्षेत्र के कृषि बिजली पंप सिंचाई सुविधा धारक किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में धान फसलों की रोपाई पूर्ण की गई है।
26 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य
जबकि कुछ क्षेत्र में हुई न्यूनतम बारिश के तहत भी किसानों द्वारा धान फसलों की रोपाई की जा रही है। हालांकि विगत 2 - 3 दिनों से तहसील के सभी क्षेत्र में नियमित अंतराल से हो रही बारिश के कारण तहसील के शेष क्षेत्र में भी
खरीफ धान फसलों के रोपाई में तेजी देखी जा रही है। जिसके अनुसार आगामी कुछ दिनों में तहसील के खरीफ धान फसलों के बुआई एवं रोपाई के क्षेत्र में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
लगभग 26,000 हेक्टे. में रोपाई एवं बुआई
तहसील के विभिन्न क्षेत्र में हर वर्ष खरीफ के दौरान लगभग 26,000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसलों की रोपाई एवं बुआई की जाती है। हालांकि इस वर्ष बारिश में विलंब होने के बावजूद किसानों ने लगभग 25,000 हेक्टेयर क्षेत्र के रोपाई के लिए आवश्यक धान नर्सरी की बुआई की है। जबकि 1,320 हेक्टेयर क्षेत्र में आवत्या धान फसलों की बुआई पूर्ण की है। जिसके अनुसार इस वर्ष भी तहसील के लगभग 26,000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसलों की रोपाई एवं बुआई होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।