धान की 278 बोरियां जब्त (सौजन्य-नवभारत) 
भंडारा

सावधान किसान! लाखांदुर में बिना लाइसेंस चल रहा था बीजों का अवैध कारोबार, प्रशासन ने कसा शिकंजा

Agriculture Department Raid : लाखांदुर में अवैध धान बीज का काला कारोबार उजागर। 2.50 लाख का धान जब्त, 278 बोरियां बरामद। बिना लाइसेंस किसानों से धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज।

प्रिया जैस

Bhandara News: सरकार के कृषि विभाग के नियमों का उल्लंघन कर बिना लाइसेंस विभिन्न कंपनियों के नाम से धान बीज बेचकर किसानों से धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला लाखांदुर तहसील में सामने आया है। कृषि विभाग की कार्रवाई में लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य के धान बीज की 278 बोरियां (4.17 क्विंटल) जब्त की गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तहसील के पिपलगांव/को. निवासी मदन रामटेके पर आरोप है कि उसने अपनी खेती में उत्पादित धान को अवैध रूप से बीज के रूप में पैक कर किसानों को बेचकर धोखाधड़ी की। आरोपी ने विभिन्न कंपनियों की किस्मों जैसे शतायु, श्रीलेखा, एसआरटी-55, एसआरटी-01, व्हाइट टाइगर, सुपर-6, तलवार-6, 555/71, कावेरी, समृद्धि सहित कुछ बिना नाम वाली किस्मों को प्लास्टिक बोरियों में भरकर बीज के रूप में बिक्री के लिए तैयार किया था।

बीज के रूप में बेचना गैरकानूनी

हालांकि, उक्त धान को सरकारी खरीदी केंद्र या खुले बाजार में अनाज के रूप में बेचने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन उसे बीज के रूप में बिना लाइसेंस पैक कर बेचना गैरकानूनी है।

किसानों से धोखाधड़ी का आरोप

इसी आधार पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इस घटना की जानकारी तहसील कृषि विभाग को दी गई। मामले की सूचना मिलने पर तहसील कृषि विभाग ने जिला कृषि विभाग को अवगत कराया।

गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक अभिजीत पटवारी, विकास सोनवणे, विजय नंदनवार, विलास पाथरीकर, स्नेहल ढेमरे तथा गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक अनिल शहारे की टीम ने आरोपी के निवास पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपी को अवैध रूप से धान को प्लास्टिक बोरियों में पैक करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

विभाग ने किया पंचनामा

कृषि विभाग ने पंचनामा कर कुल 278 बोरियां धान बीज जब्त की। शिकायत के आधार पर भंडारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिना लाइसेंस धान बीज बिक्री, किसानों से धोखाधड़ी और कृषि विभाग के नियमों के उल्लंघन के तहत विभिन्न धाराओं के तहत लाखांदुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। आगे की जांच थानेदार सचिन पवार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक निशांत जुनोनकर कर रहे हैं।

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन