Money Collection Allegation In Bhandara: करोड़ों के विकासकामों का ठेका देने का लालच देकर लगभग 15 से अधिक कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं से लाखों रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। उक्त मामला डिजिटल मीडिया के एक निजी चैनल से सोशल मीडिया पर उजागर किया गया है। हालांकि उक्त वसूली विधायक नाना पटोले के कुछ निकटवर्तियों द्वारा की जाने के आरोप से तहसील में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है।
ओबीसी एवं बहुजनों के नेता के रूप में चर्चित विधायक नाना पटोले के पिछले कई वर्षों के राजनीतिक दौर में तहसील के मतदाता एवं कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। इसी के चलते विधायक पटोले को हर राजनीतिक जंग में चुनावी जीत मिली है। किंतु चुनावी जीत के बाद विधायक पटोले के प्रत्यक्ष आम जनता से संपर्क के बावजूद तहसील के कुछ व्यापारी पटोले के निकटवर्ती के रूप में सक्रिय देखे गए है।
उक्त लोगों ने विधायक पटोले के निकटवर्ती होने का गैर लाभ उठाकर तहसील के कार्यकर्ताओं को विभिन्न विकासकामों का ठेका दिलाने का लालच देकर लाखों रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। लगभग ढाई वर्ष पूर्व तहसील के एक बनिया ने अंतर जिले के एक बनिया सहित एक व्यापारी से मिलीभगत कर तहसील के लगभग 15 से अधिक कार्यकर्ताओं से लाखों रुपए वसूल कर विभिन्न विकासकामों का ठेका दिलाने का आश्वासन दिया था। किंतु ढाई वर्ष बीतने के बावजूद उक्त कार्यकर्ताओं को ठेका नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया है। यह मामला डिजिटल मीडिया के यू ट्यूब चैनल पर उजागर होते ही खलबली मची हुई है।
पटोले के इस व्यवहार से कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज है। चर्चा है कि चुनावी दौर में विधायक पटोले की जीत को लेकर जी जान से मेहनत करने वाले कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से चुनावी जीत के बाद दूरी बनाई जाती है। जबकि कुछ चुनिंदा लोगों से नजदीकिया बनाकर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की प्रताड़ना की जाती है।
पुयार गांव के पूर्व सरपंच निलेश नाकतोड़े ने बताया कि, सरकार के योजना के तहत विभिन्न विकास कामों के ठेके को लेकर विधायक पटोले के नजदीकी समझे जा रहे एक व्यक्ति के माध्यम से कुछ राशि दी थी। किंतु ठेका नहीं मिलने पर पिछले वर्ष राशि वापस हुई है।
महीनों पूर्व विधायक पटोले के ही एक करीबी ने तहसील के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर लाखों रुपयों से लूटने की भी चर्चा शुरू हुई है। उक्त मामलों से विधायक पटोले ने सतर्क होना बेहद जरूरी होने की भी चर्चा की जा रही है।