Bhandara Fire (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Bhandara Fire News: भंडारा के कोरंभी देवी परिसर स्थित एक फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसे तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया गया और समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Korambi Devi Fire Incident News: भंडारा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कोरंभी देवी परिसर स्थित एक फार्महाउस में रविवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फार्महाउस को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

हालांकि जिला परिषद सदस्य यशवंत सोनकुसरे की तत्परता और समयसूचकता के चलते बड़ा हादसा टल गया। जानकारी मिलते ही यशवंत सोनकुसरे ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत भंडारा अग्निशमन विभाग से संपर्क कर मदद के लिए दमकल वाहन घटनास्थल पर भेजने का आग्रह किया।

फार्महाउस से काले धुएं के गुबार उठ रहे थे

वन विभाग और स्थानीय नागरिकों की सूचना के आधार पर अग्निशमन दल तत्काल मौके पर पहुंचा। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और फार्महाउस से काले धुएं के गुबार उठ रहे थे।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

अग्निशमन दल के जवानों ने लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। समय रहते दमकल दल के पहुंचने से आग आसपास के क्षेत्र में फैलने से बच गई, जिससे बड़ा अनर्थ टल गया।

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला