भंडारा

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिपरी पुनर्वसन क्षेत्र की घटना, पतिपत्नी पर हमला

पिपरी पुनर्वसन क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते दो परिवारों के बीच हिंसक मारपीट का मामला सामने आया है। जानें पूरी घटना के बारे में।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara District: पिपरी पुनर्वसन क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. पहली पत्नी ने अपने बेटे और एक रिश्तेदार के साथ मिलकर पति और उसकी दूसरी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना में दूसरी पत्नी घायल हो गई है. जानकारी के अनुसार, पिपरी पुनर्वसन निवासी सुनील गंगाराम वाढई 42 सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी पहली पत्नी रेखा वाढई के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज मांगने गए थे.

इस दौरान रेखा ने दस्तावेज देने से इनकार कर दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद सुनील अपने घर लौट आए. रात करीब 8 बजे, जब सुनील अपनी दूसरी पत्नी दीपाली के साथ घर पर थे, तभी रेखा वाढई, उनका बेटा अमर वाढई और रिश्तेदार कोटगांव, जिला नागपुर निवासी हरिदास उकरे उनके घर में घुस आए. तीनों ने गालीगलौज करते हुए सुनील पर हमला कर दिया.

जब दीपाली बीचबचाव के लिए आईं, तो अमर वाढई ने उन्हें लातघूंसे से पीटा और डंडे से सिर व पीठ पर वार किए. इसी दौरान रेखा वाढई ने दीपाली के दाहिने हाथ की कलाई पर काट लिया. आरोपियों ने दोनों पतिपत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद घायल दंपति ने जवाहरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया