कन्हैया विसर्जन के दौरान भी बिजली गुल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Tumsar: बिजली की आंखमिचौली कर रही हलाकान, बिजली विभाग ने सेवाओ को नही किया अपग्रेड

Bhandara Electricity Department: बिजली के लगातार बढ़ते बिल और उसके बाद कटौती के कारण हो रहा नुकसान जनता के लिए खासा सिरदर्द साबित हो रहा है।  

आंचल लोखंडे

Bhandara News: वर्तमान में शहर में बिजली की आंखमिचौली से आम नागरिकों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को शाम के समय जब लोग श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति तालाब में विसर्जन कर रहे थे,उस समय भी कुछ समय के लिए बिजली गुल हुई। इस बीच यदि अनहोनी घटना घटित होती तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होता? बार बार बिजली गुल होने से एक ओर नागरिकों के कीमती विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। वहीं उनकी जीवन शैली पर भी इस कटौती का खासा असर पड़ रहा है।

थोड़ी सी बारिश में बार-बार बिजली गुल हो जाना आम बात हो गई है। बिजली के लगातार बढ़ते बिल और उसके बाद कटौती के कारण हो रहा नुकसान जनता के लिए खासा सिरदर्द साबित हो रहा है। बिना बिजली के समय काटना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। चंद सेकंद के लिए बार-बार बिजली जाने आने से लोगों के उपकरण भी खराब हो रहे हैं। सुविधा के नाम पर विद्युत विभाग किसी भी प्रकार की कोई जरूरी उपाय योजना और आपूर्ति खंडित करने कोई समयसारणी घोषित नहीं कर रहा है।

तुमसर क्षेत्र में कभी भी की जा रही कटौती

एक ओर सारे काम आनलाइन होते जा रहे हैं और दूसरी ओर बिजली विभाग की ओर से किसी भी प्रकार से अपनी सेवाओं को अपग्रेड नहीं करना चिंता का विषय है। बिना किसी हवा, तूफान के चलते ही लाइट गुल हो जाती है जिससे पूरा कामकाज ठप पड़ जाता है। लाइट आते ही किसी तरह से काम को फिर से गति प्रदान की जाती है कि, अचानक फिर से लाइट गुल हो जाती है। बार-बार बिजली का गुल होना समझ से परे है। मेंटेनेंस के लिए घंटों लाइट को बंद की जा रही है। कई लोग जिनका काम वर्क फ्रॉम होम में ही चल रहा है। ऐसे लोगों को काफी समस्याएं हो रही है।

दिन - रात में कई बार होती है गुल

वर्तमान में दिन एवं रात में अनेक बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिजली की इस आंखमिचौली के कारण छोटे - छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर में कब बिजली आएगी और कब कटेगी इसकी कोई समय सारणी ही नहीं है। बिजली की आंखमिचौली ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आनलाइन काम लाइट नहीं रहने से घर के अनेक काम जैसे मोटर पानी चढ़ाने से लेकर मोबाइल चार्ज करने तक के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं।

केवल कागजों पर होती है मेंटेनेंस की निविदा

बिजली विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष ट्रांसफार्मर दुरुस्त करना,पेड़ो को काटना एवं अन्य मेंटेनेंस के नाम पर निविदा निकाली जाती हैं, लेकिन हकीकत में किसी तरह के काम नहीं किए जाते हैं। इस कारण थोड़ी हवा अथवा बारिश होने पर बिजली गुल हो जाती है। यही नहीं तो कभी कभी मौसम पूरी तरह से साफ होने के बावजूद बार बार बिजली गुल हो रही है।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल