Chennai Golden Beach incident (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: चेन्नई के गोल्डन बीच पर हादसा, भंडारा की मयूरी चौधरी की मौत

Mayuri Chaudhary Death: चेन्नई के गोल्डन बीच पर तेज लहरों की चपेट में आने से भंडारा की मयूरी चौधरी की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

आंचल लोखंडे

Chennai Golden Beach Incident: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में तीन होनहार युवा समुद्र की उफनती लहरों की चपेट में आ गए। जिला आपदा प्रबंधन कक्ष से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह हादसा 21 फरवरी को उस समय हुआ, जब करीब 26 युवाओं का एक समूह चेन्नई के पास गोल्डन बीच पर घूमने गया था।

इनमें से तीन युवा समुद्र में आई 10 से 15 फीट ऊंची विशाल लहरों में बह गए। स्थानीय पुलिस के बचाव अभियान के दौरान अब तक एक युवती का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान भंडारा जिले के वरठी निवासी मयूरी हरिश्चंद्र चौधरी के रूप में हुई है।

एक अब भी लापता

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी युवा प्रतिष्ठित आईटी कंपनी कॉग्निजेंट में इंटर्नशिप के लिए चेन्नई गए थे। शनिवार को अवकाश होने के कारण युवाओं का समूह चेन्नई-पुदुचेरी रोड पर स्थित काथादूर पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत आने वाले गोल्डन बीच पर घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समुद्र किनारे सेल्फी लेते समय अचानक आई एक शक्तिशाली लहर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस अफरा-तफरी में तीन युवा गहरे पानी में खींच लिए गए। बताया गया है कि जय पाटिल नामक युवा अभी भी लापता है और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, जबकि राज केदारी नामक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

15 दिन पहले जॉइन की थी इंटर्नशिप

भंडारा जिले के वरठी की रहने वाली मृतका मयूरी चौधरी के परिवार पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मयूरी के भाई ने बताया कि वह महज 15 दिन पहले, यानी 5 फरवरी को इंटर्नशिप जॉइन करने चेन्नई गई थी। बड़े सपनों के साथ घर से निकली बेटी की मौत की खबर मिलते ही पिता हरिश्चंद्र चौधरी दो अन्य परिजनों के साथ चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।

पूरे वरठी क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक की लहर है। भंडारा जिला प्रशासन इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार तमिलनाडु के स्थानीय प्रशासन और पुलिस के संपर्क में है। घटना की पल-पल की जानकारी ली जा रही है और मृतका के पार्थिव शरीर को वापस लाने सहित सभी आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक सहायता प्रदान की जा रही है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज