भंडारा

खेत परिसर के निवासी मकान में सेंधमारी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज

नवभारत डेस्क
  • सोनी गांव के खेत परिसर की घटना 

लाखांदूर. स्वयं के बेटी से मिलने बाहर गांव गए एक व्यक्ति निवासी मकान में सेंधमारी कर कुल 5,000 रुपयों के नकद राशि की चोरी करने की घटना हुई है. उक्त घटना पिछले 24 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान तहसील के सोनी खेत परिसर के बौद्ध पहाड़ी परिसर के निवासी मकान में घटित हुई. इस घटना में सोनी के बौद्ध पहाड़ी निवासी पंडित गायकवाड़ नामक पीड़ित व्यक्ति के शिकायत पर लाखांदूर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के पीड़ित व्यक्ति पिछले 24 अगस्त को नागपुर निवासी स्वयं के बेटी से मिलने गए थे. हालांकि स्वयं के निवासी मकान में ताला लगाकर नागपुर गई पीड़ित व्यक्ति को देख कुछ अज्ञात आरोपी चोरी के उद्देश से निवासी मकान का ताला तोड़कर मकान में घुसे. इस दौरान अज्ञात आरोपी ने मकान अंदर रखे दिवान पलंग के अंदर स्टील के डिब्बे में रखे कुल 5,000 रुपए नकद राशि चोरी कर फरार हुए.

हालांकि कुछ दिनों बाद पीड़ित व्यक्ति विगत 2 सितंबर को स्वयं के गांव के निवासी मकान पहुंचने पर मकान का ताला टूटा देख मकान के अंदर स्टील डिब्बे में रखे 5,000 रुपए की नकद राशि चोरी होने की घटना सामने आयी. इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने तुरंत घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अरविंद कुमार जगने ने घटनास्थल का पंचनामा कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत चोरी का मामला दर्ज किया है. इस मामले की आगे की जांच पुलिस हवालदार संतोष चव्हाण कर रहे है.

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना