लाखांदुर पुलिस थाने का वायरलेस टावर गिरा (सौजन्य-नवभारत) 
भंडारा

भंडारा में कुदरत का कहर! तेज आंधी-तूफान में गिरा लाखांदुर पुलिस थाने का टावर, सौर ऊर्जा पैनल चकनाचूर

Unseasonal Rain Bhandara March: भंडारा में बेमौसम बारिश का तांडव! लाखांदुर पुलिस थाने का वायरलेस टावर गिरा। 7.1 मिमी औसत वर्षा से रबी फसलें प्रभावित, जानें आपके तहसील का हाल।

प्रिया जैस

Bhandara Weather Update: मार्च की तपती गर्मी के बीच भंडारा जिले में हुई बेमौसम बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। 30 मार्च की रात तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई बारिश से जिले के कई हिस्सों में व्यापक असर देखने को मिला।

जिला नियोजन एवं वर्षा विश्लेषण विभाग द्वारा 31 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार, लाखांदुर और पवनी तहसील इस बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। जिले में 30 मार्च को औसतन 7.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुल ग्रीष्मकालीन वर्षा का आंकड़ा 8.0 मिमी तक पहुंच गया है।

लाखांदुर और पवनी में सबसे अधिक असर

लाखांदुर तहसील में सर्वाधिक 16.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं पवनी तहसील में 8.8 मिमी बारिश हुई और कई मंडलों में तेज वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख आंकड़ों में लाखांदुर – 21.3 मिमी, अड्याल – 17.5 मिमी, चिंचाल – 17.5 मिमी, विरली – 15.3 मिमी, आमगांव – 10.0 मिमी, सावरला – 8.8 मिमी तथा कोंढा व आसगांव – 2.5-2.5 मिमी शामिल हैं।

साकोली और तुमसर में मध्यम वर्षा

साकोली तहसील में औसतन 7.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें एकोडी मंडल में सर्वाधिक बारिश हुई। तुमसर तहसील में औसतन 4.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मंडलवार आंकड़ों में एकोडी – 11.3 मिमी, तुमसर – 7.3 मिमी, देवाड़ी – 7.3 मिमी और सांगड़ी – 6.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मोहाडी, भंडारा और लाखनी की स्थिति

मोहाडी तहसील में औसतन 4.6 मिमी वर्षा हुई, जबकि भंडारा तहसील में 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य प्रमुख मंडलों के आंकड़ों में कांद्री – 9.0 मिमी, करडी – 6.3 मिमी, पिंपलगांव (लाखनी) – 5.5 मिमी, आंधलगांव – 4.5 मिमी, भंडारा – 4.5 मिमी, मोहाडी – 2.5 मिमी, वरठी – 1.5 मिमी तथा शहापुर, धारगांव और पहेला – 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

रबी फसलों को नुकसान, धान को राहत

इस बेमौसम बारिश से जिले में कृषि कार्य प्रभावित हुए हैं। रबी फसलों की कटाई अंतिम चरण में होने के कारण हरभरा और गेहुं जैसी फसलें नुकसान की चपेट में आ गई हैं। वहीं दूसरी ओर यह बारिश गर्मी के धान के लिए लाभदायक मानी जा रही है। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई है और जिले का कृषि गणित भी प्रभावित हुआ है।

लाखांदुर पुलिस थाने का वायरलेस टावर गिरा

आधी रात को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जोरदार असर दिखाया। बदले हुए मौसम का बड़ा असर लाखांदुर पुलिस थाने पर पड़ा, जहां पुलिस थाने का वायरलेस टावर सीधे सौर ऊर्जा पैनल पर गिर गया। पुलिस थाने परिसर में वायरलेस संपर्क के लिए लगाया गया ऊंचा टावर तेज हवाओं के कारण हिलने लगा और कुछ ही क्षणों में सौर ऊर्जा पैनल पर गिर पड़ा।

इस घटना के चलते पुलिस थाने का मुख्यालय से संपर्क कुछ समय के लिए बाधित हो गया। घटना के बाद तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस थाने में बिजली आपूर्ति और वायरलेस व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया गया है और संपर्क सामान्य हो गया है। इस प्राकृतिक घटना के कारण पुलिस थाने की संपत्ति को कुछ नुकसान पहुंचा है। नुकसान का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई जारी होने की जानकारी मिली है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी