शिवाजी महाराज पोस्टर विवाद- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: शिवाजी महाराज के सम्मान से खिलवाड़ का आरोप, महायुति और भाजपा पर युवक कांग्रेस का निशाना

Shivaji Maharaj Poster Controversy: भंडारा में छत्रपति शिवाजी महाराज समाधान शिविर के प्रचार फलक को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

आंचल लोखंडे

Bhandara Campaign Banner: छत्रपति शिवाजी महाराज समाधान शिविर के प्रचार फलक को लेकर भाजपा और महायुति पर छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है। युवक कॉंग्रेस के पवन वंजारी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र की आस्था और स्वाभिमान के प्रतीक हैं, लेकिन शिविर के फलक पर उनकी तस्वीर के ऊपर भाजपा और महायुति के नेताओं के चित्र प्रदर्शित कर गलत संदेश दिया गया है।

बयान में सवाल उठाया गया कि क्या छत्रपति शिवाजी महाराज से भी राजनीतिक नेता बड़े हैं। आरोप लगाया गया कि एक ओर महाराज के नाम पर योजनाएं चलाई जाती हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी प्रतिमा को गौण स्थान देकर उनकी अस्मिता का अपमान किया जा रहा है। इसे भाजपा और महायुति का दोहरा रवैया बताया गया है। बयान में कहा गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र की श्रद्धा के केंद्र हैं।

प्रचार फलक विवाद पर भाजपा से सार्वजनिक माफी की मांग

इसलिए उनकी प्रतिमा और सम्मान की रक्षा करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। मांग की गई है कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और संबंधित प्रचार फलक को तत्काल हटाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि महाराष्ट्र की जनता छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान से जुड़ा कोई भी अपमान स्वीकार नहीं करेगी।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?

न डरेंगे, न पीछे हटेंगे...रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने बताया आंदोलन का अगला प्लान

Agra : ताजमहल की खूबसूरती पर लापरवाही का दाग! ASI की निगरानी पर उठे सवाल