gambling den raid (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara Crime News: जुआ और शराब अड्डों पर छापेमारी, पुलिस चला रही विशेष अभियान

Illegal Liquor Crackdown:भंडारा जिले में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जुआ और अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी कर 6,855 रुपये का माल जब्त किया और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आंचल लोखंडे

Bhandara Police Action: भंडारा जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के निर्देशन में जिले को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध धंधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते 24 घंटों के दौरान साकोली, लाखनी, तुमसर और अड्याल पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर जुआ और अवैध शराब अड्डों का भंडाफोड़ किया है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 6,855 रुपये का माल बरामद किया है।

साकोली पुलिस ने कुंभली और साकोली क्षेत्र में छापेमारी कर वरली मटका सट्टा चलाते हुए देवानंद घोरमारे और कैलाश खांडेकर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी से संबंधित कागजात और नकद राशि बरामद की गई है।

कार्रवाई कर सट्टा सामग्री जब्त

लाखनी पुलिस ने मुरमाडी निवासी अनमोल गजभिये को कल्याण और मनी मटका सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा। वहीं, तुमसर के मालवीय नगर क्षेत्र में सतीश लांजेवार के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सट्टा सामग्री जब्त की गई।

अवैध महुआ फूल हाथभट्टी शराब जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में लाखनी पुलिस ने पिंपलगांव (सड़क) निवासी उमेश मेश्राम को 8 नग देशी शराब के पव्वों के साथ पकड़ा। इसी तरह अड्याल पुलिस ने कोहटी मोहल्ला में दबिश देकर 74 वर्षीय रामेश्वर निपाने के पास से 20 लीटर अवैध महुआ फूल हाथभट्टी शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जुआ अड्डों पर की गई कार्रवाई में 2,535 रुपये तथा अवैध शराब अड्डों से 4,320 रुपये का माल जब्त किया गया है।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके-नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, प्रदर्शनकारियों को हटा रही दिल्ली पुलिस

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर