भंडारा बोलेरो ट्रक दुर्घटना (फोटो नवभारत)
भंडारा

Road Accident: तीज की खुशी मातम में बदली, भंडारा में बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 9 की मौके पर मौत, 14 घायल

Bhandara Road Accident: भंडारा के पिंपलगांव में पेट्रोल पंप से हाईवे पर आए ट्रक से बोलेरो की टक्कर में 6 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई। 14 घायल नागपुर रेफर किए गए।

आलोक उमाकृष्ण

Bhandara Pimpalgaon Bolero Truck Accident: तीज पर्व के लिए छत्तीसगढ़ से नागपुर अपने मायके जा रही महिलाओं और बच्चों का खुशी-भरा सफर शुक्रवार तड़के पिंपलगांव में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गया।

लाखनी तहसील के पिंपलगांव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने रायपुर से नागपुर की ओर जा रही बोलेरो ने पेट्रोल पंप से अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे में छह महिलाओं और तीन मासूम बच्चों समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। गंभीर घायलों को भंडारा और नागपुर रेफर किया गया है। वाहन में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 22 यात्री थे। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे।

पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन पर मामला

जोरदार टक्कर से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोलेरो का अगला और मध्य हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया था।

पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार द्वारका पेट्रोल पंप के संचालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सुरक्षा संबंधी शर्तों और उपायों का पालन नहीं किया। इसके चलते आईसर वाहन मुख्य सड़क पर आ गया और पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप उससे टकरा गई।

मामले में अमरसिंग रामदुलारे यादव (37), निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, ड्राइवर जग्गु उर्फ जगदेव निर्मल वर्मा, निवासी नागपुर तथा द्वारका पेट्रोल पंप मुंडीपार-सड़क के चालक को आरोपी बनाया गया है।

हाईवे पर सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

भंडारा जिले के पिपलगांव में हुए इस भीषण हादसे ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंपों से वाहनों के हाईवे पर प्रवेश और निकासी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेट्रोल पंप से हाईवे पर आने वाले भारी वाहनों के लिए पर्याप्त सावधानी, दृश्यता और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था कितनी प्रभावी है, यह हादसा इसकी समीक्षा की जरूरत को सामने लाता है।

यात्रियों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल

दुर्घटना में घायल हुए लोगों में सुभाष विजय वर्मा (5), रितेश विजय वर्मा (3), मेघा राजकुमार वर्मा (3), ललिता योगेश पटेल (26), तन्मय योगेश पटेल (4), मयंक योगेश पटेल (6), रामप्यारी भारत पटेल (45), सुखयारी पटेल (20), रमैया पटेल (30), कुमारी बाई रामाधार कावरे (20), लोकेश अशवन पटेल (9), डोली अशवन पटेल (7), गुलशन रमेश वर्मा (18) तथा जगदेव उर्फ जग्गू निर्मल वर्मा (26) के नाम सामने आए हैं।

चालक भी हुआ घायल

बोलेरो चालक जगदेव उर्फ जग्गू निर्मल वर्मा भी हादसे में घायल हुआ है। कुछ घायलों का इलाज भंडारा में तथा गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार नागपुर शहर में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही लाखनी पुलिस और साकोली टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल वाहनों और एंबुलेंस की मदद से साकोली उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की खबर फैलते ही मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

‘धौंस’ या ‘अहंकार’ के आगे नहीं झुकेगा ईरान, नई दिल्ली से राष्ट्रपति पेजेशकियन का स्पष्ट मैसेज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ED की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

NEET UG 2026: कर्नाटक से यूपी तक बढ़ीं MBBS सीटें, जानिए आपके राज्य में अब कितनी सीटें? देखें पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS बिजनेस समिट से G7 पर जबरदस्त तंज, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को दिखाया आईना!