तेंदुए के पैरों के निशान (फोटो नवभारत) 
भंडारा

3 दिनों से तेंदुए ने सुख-चैन छीना, रात में खेतों में जाने से कतरा रहे भंडारा के किसान

Bhandara News: भंडारा के पालांदुर में पिछले तीन दिनों से तेंदुए की दहशत है। ग्रामीण भयभीत हो गए है। वन विभाग ने किसानों को रात में खेतों में न जाने की सलाह दी।

आकाश मसने

Bhandara Palandur leopard News: भंडारा जिले की लाखनी तहसील के पालांदुर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से तेंदुए की हरकतों ने ग्रामीणों में डर का माहौल बना दिया है। रात के समय खेतों और आसपास के इलाकों में तेंदुए का देखा जाना ग्रामीणों और पशुओं की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गया है। गांव खेतों से घिरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव से लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में तेंदुए का दर्शन हो रहे है। ग्रामीणों ने वन विभाग को बार-बार सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

तेंदुए के पैरों के निशान दिखे

8 अक्टूबर की सुबह किसान अंकुश नंदनवार ने अपने खेत में तेंदुए के पदचिह्न देखें। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी विभाग को दी। घटनास्थल पर जांच की गई, लेकिन तेंदुए का ठिकाना अभी तक पता नहीं चल पाया है। पिछले दो-तीन रातों से लगातार तेंदुए का दर्शन होने के कारण ग्रामीण और किसान भयभीत हैं।

खेतों में जाने से डर रहे किसान

इन दिनों खेतों में धान की सुरक्षा के लिए किसानों को खेत में जाना पड रहा है। लेकिन डर के कारण रात के समय खेतों में जाने से लोग बच रहे हैं। पशुओं की देखरेख के लिए भी किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

वन विभाग ने इलाके में खोज अभियान शुरू किया है और आसपास के किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने ग्रामीणों को निर्देश दिया है कि वे अकेले खेतों में न जाएं8, रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें और वन्य जीवों का पीछा करते समय सतर्क रहें। पालांदुर में तेंदुए की यह दहशत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के लिए चुनौती बन गई है, और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि बनी हुई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा