भंडारा में बुलडोजर एक्शन (सौजन्य-नवभारत) 
भंडारा

भंडारा में धड़ाधड़ चला बुलडोजर, 40 से ज्यादा अवैध दुकानें जमींदोज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Bhandara Municipal Council Encroachment Drive: मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारेवाले के नेतृत्व में भंडारा में 40 अवैध दुकानें हटाई गईं। सड़कों को बाधा मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद की सख्त कार्रवाई।

प्रिया जैस

Bhandara anti-encroachment news today: भंडारा नगर परिषद प्रशासन ने नए साल की शुरुआत के साथ ही शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से प्रशासन ने खाम तालाब चौक से लेकर खात रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर सार्वजनिक सड़कों, नालियों और फुटपाथों पर किए गए अवैध निर्माणों को ढहाने की बड़ी कार्रवाई की। इस मुहिम के बाद शहर की मुख्य सड़कों ने राहत की सांस ली है, जिससे अब यातायात की समस्या दूर होने की उम्मीद है।

मुनादी के बावजूद नहीं हटे अवैध निर्माण

नगर परिषद चुनाव के बाद शहर में अनुशासन और सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इससे पहले 29 दिसंबर को ही लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे शहर में मुनादी कर अतिक्रमणकारियों को अपना अवैध निर्माण खुद हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए ओटे, सीढ़ियां, टिन शेड और कच्चे-पक्के निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन दी गई समय सीमा में अतिक्रमण न हटने के कारण प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा।मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारेवाले के नेतृत्व में चलाई गई मुहिम में खात रोड पर स्थित 40 से अधिक पान की गुमटियां, बांस की कच्ची दुकानें और सड़कों तक फैले टिन शेड हटाए गए।

सामान को जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य सड़कों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बाधा मुक्त बनाना है। जिन दुकानदारों ने सूचनाओं का उल्लंघन किया, उनके सामान को जब्त कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

  • खाम तालाब चौक से खात रोड तक बड़ी कार्रवाई
  • नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त मुहिम
  • सड़क चौड़ीकरण के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • चेतावनी के बाद भी न हटे अतिक्रमण
  • कार्रवाई से यातायात समस्या में राहत की उम्मीद
  • अवैध निर्माण पर सख्त रुख, सामान जब्त
  • भारी पुलिस बंदोबस्त में कार्रवाई
  • अन्य क्षेत्रों में भी अभियान जारी रहने के संकेत

इस अभियान में अतिक्रमण निरोधी दस्ते के प्रभारी प्रमुख मिथुन मेश्राम, पवन कनोजे, संकेत कोचे, सनी सोनेकर, पवन मोगरे और अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्याधिकारी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और नालों की सफाई के लिए यह अतिक्रमण हटाना अनिवार्य था।

शहर के सौंदर्यीकरण में सहयोग करें

प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि सड़कें चौड़ी होने से जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। हालांकि, कुछ छोटे व्यापारियों ने इस पर चिंता जताई है, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी शहर के अन्य हिस्सों से इसी तरह चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर परिषद ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से शहर के सौंदर्यीकरण में सहयोग की अपील की है।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब