भंडारा में तेंदुआ पकड़ा गया (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

भंडारा में मासूम की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग के दावे पर ग्रामीणों को संदेह

Bhandara Leopard Captured: भंडारा जिले के तिरीं (मिंसी) गांव में छह माह के मासूम आद्विक बोंद्रे की मौत के बाद वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में पकड़ा। विभाग ने उसे हमले के लिए जिम्मेदार बताया।

आंचल लोखंडे

Bhandara Leopard Attack: भंडारा जिले के अपर तहसील अड्याल अंतर्गत तिरीं (मिंसी) गांव में छह माह के मासूम आद्विक अभिमन बोंद्रे की जान लेने वाले तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद करने का दावा किया है, तेंदुए के पकड़े जाने से गांव सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिकों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है लेकिन डर अभी भी बरकरार है।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए तिरीं-शेगांव पहाड़ी के पास बेहड़ा के पेड़ के नीचे पिंजरा लगाया गया था। यह स्थान उस जगह से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है, जहां तेंदुए ने छह माह के मासूम आद्विक पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। 17 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे वन विभाग के कर्मचारी पिंजरे की जांच करने पहुंचे।

भय का माहौल कुछ हद तक कम

इस दौरान तेंदुआ पिंजरे में कैद मिला। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों में व्याप्त भय का माहौल कुछ हद तक कम हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिंजरे में तेंदुआ पकड़े जाने मात्र से यह साबित नहीं होता कि वही मासूम की जान लेने वाला तेंदुआ है। वन विभाग ने पहले ही उसे आदमखोर घोषित कर दिया, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए ठोस प्रमाण सामने नहीं आए हैं।

दावे की विश्वसनीयता पर सवाल

गांव के एक पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य ने पकड़े गए तेंदुए की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि यही तेंदुआ मासूम की मौत के लिए जिम्मेदार है तो इसके प्रमाण सार्वजनिक किए जाएं, बिना वैज्ञानिक पुष्टि के ग्रामीणों को आश्वस्त करना उचित नहीं है। तेंदुआ पकड़े जाने के बावजूद ग्रामीणों की चिंता दूर नहीं हुई है। अब वन विभाग की कार्यप्रणाली और दावे की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

वन विभाग के दावे पर शक, दहशत बरकरार

भंडारा वन विभाग के अड्याल वन परिक्षेत्र अंतर्गत तिरी (मिंसी) गांव में मंगलवार सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में कैद किया गया। वन विभाग ने दावा किया कि यही वह तेंदुआ है, जिसने छह माह के मासूम कुमार आद्विक अभिमन बोंद्रे को घर से उठाकर मार डाला था। हालांकि, विभाग के इस दावे को लेकर ग्रामीणों में संशय बना हुआ है और गांव में अब भी भय का माहौल है।

IMD: चक्रवात अकवान का खतरा! ओडिशा में 2 लाख से ज्यादा लोगों को निकालने की तैयारी, 8 जिले अलर्ट पर

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट