महिलाओं से आर्थिक ठगी (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

भंडारा में गाव माझा उद्योग समुह के नाम पर महिलाओं से आर्थिक ठगी, 83 हजार का कर्ज लेने का मामला

Bhandara Women Scam: भंडारा में ‘लखपति दीदी’ समेत सरकारी योजनाओं के नाम पर महिलाओं से पैसे लेने और 83 हजार रुपये का कर्ज करवाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज की है।

आंचल लोखंडे

Fraud With Women In Bhandara: महाराष्ट्र शासन के 'लखपति दीदी' अभियान की जानकारी देकर तथा वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के फोटो वाले पर्चे दिखाकर महिलाओं से आर्थिक ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भंडारा पुलिस थाने में शिकायत नेहरू वार्ड, कोरंभी निवासी रीना गुरुदेव राखड़े (33) ने दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच आरोपी नागपुर निवासी पवन वानखेड़े, मुन्ना दास और गायत्री दास ने 'गांव मेरा उद्योग फाउंडेशन' के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। आरोपियों ने महाराष्ट्र शासन की 'लखपति दीदी' सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी और वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के फोटो वाले पर्चे छपवाए।

महिलाओं से लिए गए 1,000-1,000 रुपए

इसके बाद विभिन्न 7484 योजनाओं में पंजीयन के नाम पर एक से अधिक महिलाओं से प्रति महिला 1,000 रुपये लिए गए। इसके अलावा शिकायतकर्ता को बजाज फाइनेंस से 83,000 रुपये का कर्ज लेने के लिए कहा गया और कर्ज की राशि वापस करने का आश्वासन दिया गया।

हालांकि बाद में कर्ज नहीं चुकाया गया। इस तरह शिकायतकर्ता सहित अन्य महिलाओं के साथ बड़ी आर्थिक धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर भंडारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा